छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending

बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस ने माँगा 10 लाख तक का मुआवजा, दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने मकान ढहने पर 10 लाख रुपए मुआवजा, किसानों का कर्ज माफी और विशेष शिक्षा-पैकेज की माँग की।

बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस ने माँगा 10 लाख तक का मुआवजा, दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने मकान ढहने पर 10 लाख रुपए मुआवजा, किसानों का कर्ज माफी और विशेष शिक्षा-पैकेज की माँग की।

रायपुर, 06 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर बस्तर संभाग में हाल ही में आई भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए “विशेष राहत पैकेज” की मांग की है।

दीपक बैज ने कहा कि बाढ़ ने गाँवों और कस्बों में भारी तबाही मचाई है। मकान ढह गए हैं, फसलें नष्ट हो गई हैं, पशुधन की क्षति हुई है और ग्रामीणों का जीवन संकट में है। ऐसे में राज्य सरकार को तत्काल राहत के कदम उठाने चाहिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कांग्रेस की प्रमुख माँगें:

जिन परिवारों के कच्चे मकान पूरी तरह ढह गए हैं उन्हें 10 लाख रुपए, और आंशिक क्षति वालों को 5 लाख रुपए दिए जाएँ।

किसानों की फसल क्षति का सर्वे कर तुरंत मुआवजा दिया जाए।

प्रभावित किसानों का कर्ज माफ किया जाए।

प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य आवास योजनाओं से पीड़ितों को नए मकान मिलें।

बच्चों के लिए विशेष शिक्षा पैकेज उपलब्ध कराया जाए।

पशुधन हानि का उचित मुआवजा दिया जाए।

स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत कर दवाइयाँ और डॉक्टर उपलब्ध कराए जाएँ।

क्षतिग्रस्त सड़कें और पुल-पुलिया तुरंत दुरुस्त हों।

प्रभावितों के लिए विशेष रोजगार गारंटी योजना लागू की जाए।

प्रशासन, पुलिस और बिजली विभाग की तत्काल तैनाती हो।

दीपक बैज ने कहा कि सरकार को DMF और CSR फंड से भी संसाधन जुटाकर बस्तर के लोगों की तत्काल मदद करनी चाहिए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!