Advertisement

चक्रधर सम्मान हेतु प्रविष्टियां 11 अक्टूबर 2021 तक आमंत्रित

चक्रधर सम्मान हेतु प्रविष्टियां 11 अक्टूबर 2021 तक आमंत्रित

रायपुर 23 सितम्बर 2021छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ से संगीत एवं कला के क्षेत्र में दीर्घ साधना तथा उपलब्धियों को सम्मानित करने, मान्यता देने एवं प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय चक्रधर सम्मान स्थापित किया गया है, जिसके लिए प्रविष्टियां/अनुशंसाएं आमंत्रित की गई है। प्रविष्टियां संबंधी जानकारी विभागीय वेबसाईट www.cgculture.in पर देखी जा सकती है। प्रविष्टियों की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2021 है। प्रविष्टियां विभाग के मेल आईडी rajyaalankaranculture@gmail.com पर स्वीकार की जाएंगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन समिति की अनुशंसा पर शासन द्वारा अंतिम रूप से घोषित एक व्यक्ति/संस्था को दो लाख रूपये नगद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए निम्ननानुसार अपेक्षाओं की पूर्ति करते हुए प्रविष्टियां ईमेल पर आमंत्रित की जाती है। स्वयं अथवा आपके द्वारा सम्मान हेतु नामंकित किए जाने वाले कलाकार/संस्था का नाम, पूर्ण परिचय व पता, संगीत एवं कला के क्षेत्र में किए गए कार्यो का सप्रमाण विवरण, पूर्व में यदि अन्य कोई सम्मान प्राप्त हुआ हो तो उसका विवरण, चयन होने की स्थिति में सम्मान ग्रहण करने के संबंध में चयनित कलाकार/संस्था की लिखित सहमति आवश्यक होगी। प्रविष्टियों के लिए ई मेल में विषय-’चक्रधर सम्मान’ 2021स्पष्ट अंकित किया जावे। मेल का आकार 10 एम.बी. तथा पीडीएफ, इमेज सहित ए-4 साई कुल 20 पेज अधिकतम स्वीकार होंगी। प्रस्तुत की गई प्रविष्टियां के संबंध में कोई भी पत्रचार मान्य नहीं होगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM