उत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

महतारी वंदन योजना से संतोषी को मिल रही संतुष्टि

सफलता की कहानी

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

महतारी वंदन योजना से संतोषी को मिल रही संतुष्टि

कहा- मुख्यमंत्री की इस योजना से महिलाओं में एक अलग ही खुशी का माहौल

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

उत्तर बस्तर कांकेर, // प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से महिलाओं में एक अलग ही खुशी का माहौल बन गया है। प्रति माह मिलने वाली राशि से उनके छोटे मोटे खर्च के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इससे एक तरह से उनका आत्मविश्वास प्रबल हुआ है।
जिले के दुर्गुकोंदल ब्लॉक के ग्राम -गुमडीडीह की श्रीमती संतोषी जैन ने प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना का लाभ उठाकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की कहानी साझा की। श्रीमती जैन ने बताया- ‘महतारी वंदन योजना से हमें बहुत फायदा हुआ है। समय पर मिलने वाली किश्त से हम अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण कर पा रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि इससे कभी बच्चों के लिए, कभी अपने लिए जरूरत के कुछ सामान खरीद लेती हैं।
श्रीमती जैन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा- ‘इस योजना से हम महिलाओं में अलग तरह की खुशी है। सरकार की यह योजना हमें आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ा रही है।’ उल्लेखनीय है कि यह कहानी ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की सफलता का प्रमाण है। महतारी वंदन योजना ने न केवल आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान किया है, बल्कि महिलाओं को स्वावलंबन की ओर अग्रसर कर रही है।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!