छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

कला और साहित्य के प्रति समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की प्रांतीय इकाई में विगत दिनों ऑनलाइन बैठकों का दौर संपन्न

कला और साहित्य के प्रति समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की प्रांतीय इकाई में विगत दिनों ऑनलाइन बैठकों का दौर संपन्न

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// संस्कार भारती जिला शाखा सरगुजा के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव एवं महामंत्री राजनरायण दि्वेदी ने बताया कि कला और साहित्य के प्रति समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की प्रांतीय इकाई में विगत दिनों ऑनलाइन बैठकों का दौर संपन्न हुआ ।

8 जिलों रायपुर , बिलासपुर , मुंगेली, कोरबा, कांकेर , बलरामपुर , अंबिकापुर और दुर्ग की कुल 15 परिपूर्ण इकाइयों एवं 22 संपर्कित स्थानों के सदस्यों को राष्ट्रीय प्रबंधकारिणी द्वारा लिए गए निर्णयों से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय महामंत्री हेमन्त माहुलीकर ने बताया कि 1981 में संस्कार भारती की स्थापना पश्चात पहली बार इकाइयों के संचालन में थोड़ा परिवर्तन किया गया है ।

अब हर जिला स्तर पर इकाई का गठन किया जाकर एक कार्यकारिणी बनाई जाएगी जिसमें उस जिले के सभी नगरों के आठों विधाओं के कलाकार समाहित होंगे । नगर स्तर पर संचालन समिति के माध्यम से संस्कार भारती के सभी छ: उत्सवों को मनाने का निर्णय लिया गया है ।

ज्ञातव्य है कि स्थापना काल से ही संस्कार भारती कला और साहित्य की 8 विधाओं साहित्य , संगीत , नाट्य , भू- अलंकरण , लोक कला , चित्रकला पुरातत्व और दृश्य श्रव्य के क्षेत्र में विगत 4 दशकों से कार्य करती आ रही है । देश के अग्रणी कलाकारों का समर्थन भी संस्कार भारती को मिलता रहा है । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वैचारिक संगठन के रूप में संस्कार भारती नवोदित , प्रतिष्ठित- स्थापित कलाकारों के माध्यम से राष्ट्रभाव का संप्रेषण और भारतीय संस्कृति बद्ध कार्यक्रमों की रचना करता रहा है ।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अपने छ: उत्सव वर्ष प्रतिपदा , गुरु पूर्णिमा , जन्माष्टमी , दीपावली मिलन , भारत माता पूजन और माघ पूर्णिमा के माध्यम से देशभर में कार्यक्रम संस्कार भारती के तत्वावधान में होते हैं । राष्ट्रभाव को जागृत करने वाले अनेक कलाकारों और संस्थाओं के साथ संस्कार भारती ने कार्यक्रमों में परस्पर सहयोग किया ।

नई संरचना के अनुसार अध्यक्ष , कार्याअध्यक्ष , पांच उपाध्यक्ष , महामंत्री , सहमहामंत्री , पांच मंत्री कोषप्रमुख , सह कोषप्रमुख एवं विधा संयोजकों के माध्यम से संस्कार भारती अपनी गतिविधियों को प्रांत एवं जिला स्तर पर संचालित करेगी । संस्कार भारती के छह उत्सवों को नगर में आयोजित करने के लिए नगर की संचालन समिति का गठन होगा । सभी सदस्यों और प्रांत के कलाकारों का डाटा संकलन करने के लिए एक वेबसाइट का निर्माण किया जाएगा जिसमें कलाकारों की कला उपाधियों एवं उनको मिले जिला , राज्य , राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से संबंधित जानकारी का उल्लेख भी रहेगा । साथ ही सभी विधाओं के कलाकारों की अलग से सूची तैयार की जाएगी ।

ज्ञातव्य है कि विगत 2 वर्ष , जब से कोरोनावायरस प्रदेश में व्याप्त है संस्कार भारती के अनेक कार्यक्रम ऑनलाइन पद्धति से संपन्न हुए । साथ ही अनेक बैठकों का संयोजन भी ऑनलाइन पद्धति से किया गया । संस्कार भारती की साधारण सभा , इकाइयों की सभा ऑनलाइन सफलतापूर्वक संपन्न हुई । प्रांत स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता , संभाषण प्रतियोगिता , भजन गायन , व्याख्यान आदि आयोजनों को बड़ी सफलता से ऑनलाइन पद्धति से संपन्न कराया गया है । भविष्य में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर संस्कार भारती के कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जाएगा ।

ऑनलाइन संपन्न हुई इन बैठकों में सभी इकाइयों के अध्यक्षों / प्रतिनिधियों तथा प्रांतीय कार्यकारिणी के सह महामंत्री जागेश्वर मानसर ने नई संरचना के साथ नई उर्जा से संस्कार भारती को आगे बढ़ाने हेतु अपने विचार रखे । सभी विधाओं में व्याप्त सांस्कृतिक प्रदूषण पर सभी ने चिंता व्यक्त की और विश्वास व्यक्त किया कि संस्कार भारती के आयोजनों के माध्यम से यह प्रदूषण कम होगा ।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!