Advertisement

मंगली और भींमे दोनो महिलाओं को जारी हो रहा है पेंशन, आवास का लाभ भी शीघ्र दिया जाएगाः- सीईओ जनपद पंचायत छिन्दगढ़

मंगली और भींमे दोनो महिलाओं को जारी हो रहा है पेंशन, आवास का लाभ भी शीघ्र दिया जाएगाः- सीईओ जनपद पंचायत छिन्दगढ़

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

सुकमा 04 अक्टूबर 2021मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छिन्दगढ़ श्री एस.एल देवांगन ने ग्राम पंचायत पेदारास के आश्रित ग्राम होमारास की महिला श्रीमती मंगली एवं कु. भीमे को पेंशन भुगतान नहीं होने की प्रकाशित समाचार के संबंध में बताया कि ग्राम पंचायत पेदारास के आश्रित ग्राम होमारास की निवासी श्रीमती पति स्व. श्री माशा को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत दिनांक 30 अप्रैल 2019 से पेंशन की स्वीकृति प्रदान है। जिसके तहत 350.00 रूपये डी.बी.टी. के माध्यम से नियमित रूप से खाता द्वारा भुगतान किया जा रहा है। वहीं कुमारी भीमें पिता पनकु को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत प्रतिमाह 350.00 रूपये के मान से यूनियन बैंक कुकानार बैंक खाता के माध्यम से माह मार्च 2021 तक जनपद स्तर से भुगतान किया गया है। अप्रैल 2021 से समाज कल्याण विभाग सुकमा द्वारा डी बी.टी. के तहत राशि जारी किया गया है।
श्रीमती मंगली का नाम प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजनांर्गत प्रतिक्षा सूची में नाम दर्ज है, तथा कु.भीमें का नाम प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के स्थायी प्रतिक्षा सूची में नाम नहीं होने के कारण रिसर्वे कर नाम दर्ज किया जाएगा। स्वीकृती पश्चात् दोनों हितग्राहियों को आवास का लाभ दिया जावेगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05