Advertisement

आयुष्मान कार्ड बनाने के तिथि में वृद्धि : 31 अक्टूबर तक बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड बनाने के तिथि में वृद्धि : 31 अक्टूबर तक बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
सुकमा 04 अक्टूबर 2021आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और डॉ़ खुबचंद स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ देने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार के द्वारा आपके द्वार आयुष्मान अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत समस्त च्वाइस सेंटरों में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है। अभियान की तिथि 30 सितम्बर तक थी जिसे बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक कर दिया गया है। ऐसे हितग्राही जिन्हांेने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है। वे अपना राशनकार्ड, आधारकार्ड एवं मोबाईल नंबर के साथ जा कर अपने क्षेत्र के च्वॉईस सेंटरों में आयुष्मान कार्ड बनवाएं एवं योजना का लाभ पाएं। इससे हितग्राही आपातकालीन एवं आवश्यकता के आधार पर पंजीकृत शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय में भर्ती होकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। जिन पात्र हितग्राहियों ने पूर्व में विभिन्न च्वाइस सेंटरों में अपना पंजीयन कराया है, वे उसी च्वाईस सेंटर से अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं च्वाईस सेंटर द्वारा हितग्राही को भेजे गये मैसेज दिखाकर निःशुल्क प्लास्टिक (पी.वी.सी) आयुष्मान कार्ड प्राप्त करें। वे अपने संबंधित क्षेत्र के च्वाईस सेंटरों में जाकर आयुष्मान कार्ड 31 अक्टूबर 2021 तक जरूर बनवाये। जिसके अंतर्गत पात्रता अनुसार प्राथमिकता एवं अंत्योदय वाले राशन कार्डधारी परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक चिकित्सा सहायता एवं अन्य राशन कार्डधारी परिवारों को 50 हजार तक की चिकित्सा सहायता राज्य के किसी भी पंजीकृत निजी एवं शासकीय चिकित्सालय में प्रदान की जाती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47