Advertisement

गरियाबंद : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर कान्फ्रेस हेतु निर्धारित बिन्दुओं पर हुई चर्चा

गरियाबंद : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर कान्फ्रेस हेतु निर्धारित बिन्दुओं पर हुई चर्चा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद 05 अक्टूबर 2021जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित अधिकारियों की समय-सीमा समीक्षा बैठक में आगामी दिनों आयोजित कलेक्टर कान्फ्रेंस हेतु निर्धारित एजेंडा के बिन्दुओं पर विभागवार चर्चा हुई। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की फ्लैगशीप योजनाओं के क्रियान्वयन की ऑनलाइन एन्ट्री और एजेंडा अनुसार प्रस्तुत जानकारी में एकरूपता होनी चाहिए। उन्होंने शासन के निर्देशों से अवगत कराया कि जिले के शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, आंगनबाड़ियों साहित ऐसे सभी शासकीय भवनों में जहां आकाशीय बिजली रोधी तड़ीत चालक नहीं लगे है, वहां तड़ीत चालक लगाया जाना है। विभागीय अधिकारी इस संबंध में आवश्यक पहल करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार जिले के जर्जर स्कूल भवन को डिसमेंटल कराने संबंधित एसडीएम विशेष ध्यान देवे। कलेक्टर ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल विशेषकर जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित उक्त स्कूल भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करायी जाए। इन स्कूलों के लिए शिक्षकों एवं अन्य भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। कक्षावार स्थान रिक्त रहने की स्थिति पर इच्छुक विद्यार्थियों को भर्ती किया जाए। कलेक्टर ने जिले के स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का निरीक्षण करने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। जिले के नगरीय निकायों के गौठानों में गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्य भी किया जाना है। इसी प्रकार जिले के पांचो विकासखंडों के एक-एक गौठान में लघु उद्योग स्थापना हेतु औद्योगिक पार्क रूप में विकसित किया जाना है। जिले के विभागों में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया लंबित न रहे। कोविड-19 से मृत्यु संबंधी आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित तहसीलों में जमा लेना प्रारंभ किया जाए। गौठानों के निरीक्षण के लिए डीडीए द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति किया जाए। इसी प्रकार एसीटी द्वारा आश्रम-छात्रावासों के निरीक्षण हेतु भी नोडल अधिकारी नियुक्त कर निरीक्षण प्रपत्र उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई नहर के आवश्यक मरम्मत हेतु संबंधित विभाग स्टेमेट बनाकर शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री भूपेन्द्र साहू ने बताया कि जिले में अब तक राजीव गांधी कृषि भूमिहीन मजदूर संबंधी 15 हजार 169 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसी प्रकार गिरदावरी कार्य 99.5 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल, एसडीएम गरियाबंद विश्वदीप, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, अविनाश भोई, एसडीएम छुरा श्रीमती शीतल बंसल सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57