NTA जल्द ही जारी करेगा UGC NET एडमिट कार्ड, जानिए इस बार का परीक्षा पैटर्न
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों में बदलाव करते हुए इसका आयोजन 17 से 25 अक्टूबर 2021 तक किये जाने की घोषणा की है.
नई दिल्ली: मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों में बदलाव करते हुए इसका आयोजन 17 से 25 अक्टूबर 2021 तक किये जाने की घोषणा की है. पहले ये परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू होनी थी. हालांकि अब इस परीक्षा शुरू होने में 10 दिन रह गए है. ऐसे में उम्मीदवार यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 जारी किये जाने की मांग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कर रहे हैं. उम्मीदवारों का तर्क है कि जितना जल्दी एडमिट कार्ड जारी होगा एग्जाम सेंटर के लिए ट्रैवल की योजना समय रहते बना पाएंगे.
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
हालांकि दूसरी तरफ माना ये भी जा रहा है कि 2021 और दिसंबर 2020 के लिए UGC NET एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर सकता है. एडमिटा कार्ड आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in पर मिलेगा. जहां से उम्मीदवार अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करके डाउनलोड व प्रिंट कर पाएंगे. ऐसे में उम्मीदवारों को इन दोनो ही वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.
पहले पेपर में ये पूछा जाएगा
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए जारी बुलेटिन के अनुसार परीक्षा का आयोजन सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में किया जाना है. परीक्षा कुल 3 घंटे (180 मिनट) की होगी और इसमें दो पेपर होंगे. ध्यान रहें दोनो पेपरों के बीच में ब्रेक नहीं दिया जाएगा. पहला पेपर टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड का होगा और इसमें रीजनिंग, रीडिंग कॉम्प्रीहेंशन, डायवर्जेंट थिंकिंग और जनरल अवेयरनेस से सम्बन्धित कुल 50 ऑब्जेक्टिव टाईप मल्टीपल च्वाइस के प्रश्न पूछे जाएंगे. हर प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित होंगे.
इस लिंक से डाउनलोड के सिलेबस
दूसरे पेपर में सिलेबस से
यूजीसी नेट परीक्षा का दूसरा पेपर उम्मीदवार द्वारा चुने गये विषय का आधारित होगा. इसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाईप मल्टीपल च्वाइस के प्रश्न होंगे. हर प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित दिए जाएंगे. उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पेपर 1 और पेपर 2 के सभी विषयों के सिलेबस परीक्षा पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं.











