Advertisement

Horoscope October 13, 2021: चलिए जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा

Horoscope October 13, 2021: इन 3 राशियों की किस्मत चमकाने आ रहा बुधवार, हो जाएंगे मालामाल

राशिफल (13 अक्टूबर, 2021): बुधवार को मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों के लिए धनलाभ के योग बन रहे हैं. इसके अलावा कर्क और धनु राशि के लोग पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें.

नई दिल्ली: बुधवार को कर्क राशि के जातकों की किस्मत खुल सकती है और उन्हें लाभ होगा. इसके अलावा कन्या राशि पर काम का बोझ बढ़ सकता है और वृषभ राशि के लोग किसी झगड़े में पड़ सकते हैं. बुधवार को तुला, मेष और कुंभ राशि के लिए खुश होने के मौके आ सकते हैं. आइए एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं कि आपके लिए बुधवार कैसा रहने वाला है.

मेष (Aries): आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा. अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे. आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं. समाज में एक्टिव लोगों को दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा.

वृषभ (Taurus): आपको भाग्य का समर्थन मिलेगा. कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों का किसी सहयोगी से विवाद हो सकता है, सावधान रहें.

मिथुन (Gemini): बुधवार को आप अपने पसंदीदा काम करेंगे. अपने विचारों से दूसरों को सहमत करनें में आप सफल रहेगें. परिवार के बड़ों को धन लाभ हो सकता है. सूझ-बूझ की कमी से अच्छे अवसर गंवा सकतें है. छात्रों के मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आयेगी.

कर्क (Cancer): आपके लिए लाभ कमाने का विशेष दिन है. मनचाहा काम मिलने से आप प्रसंन होंगे. रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें. कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको लाभ होगा. रोजगार की दिशा में प्रगति होगी. आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा.

सिंह (Leo): दैनिक कार्यों में सफलता के आसार बन सकते हैं. दूसरों पर से ध्यान हटाकर अपने ऊपर फोकस अधिक करें. आपको अचानक कहीं से धनलाभ हो सकता हैं. जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कन्या (Virgo): आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है. व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से भूमि -भवन और वाहन खरीदने का मन बनेगा. सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं.

तुला (Libra): आपके लिए दिन बहुत अच्छा परिणाम देने वाला है. लोगों के प्रति आपकी निकटता बढ़ जाएगी. कार्यक्षेत्र में अच्छे विकल्प की तलाश पूरी होगी. बिजनेस में मिले नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा. प्रेम-प्रसंग में युवाओं को सफलता मिलेगी.

वृश्चिक (Scorpio): घर से कुछ मीठा खाकर ही बाहर निकलें. आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा. पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए. शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.

धनु (Sagittarius): आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आपके काम को नई पहचान मिल सकती है. रणनीति बनाकर निवेश करें सफलता मिलेगी. कीटनाशक का कारोबार करने वालों की बिक्री अधिक होगी. करियर के मामले में युवाओं को कुछ बड़ी सफलता मिल सकती है.

मकर (Capricorn): बुधवार आपके लिए मध्यम रहेगा. घरवालों के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी कामों को ज्यादा महत्व दें. भौतिक संसाधनों को संगठित करने में व्यय हो सकता है.

कुंभ (Aquarius): आपके लिए दिन बढ़िया रहेगा. कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. धन का निवेश करने के बारे में काफी संजीदगी से विचार करेंगे. व्यापार में लाभ कमाने के लिए आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

मीन (Pisces): बुधवार आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. खिलौने के कारोबार कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा. युवाओं को बेहतर नौकरी की तलाश रहेगी. ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47