Advertisement

Horoscope October 15 2021: ये 3 राशि वाले शुक्रवार को भूलकर भी न करें गुस्सा, मेष के लिए बन रहा खास योग दशहरे पर शुक्रवार (Horoscope October 15 2021) को बदली ग्रहों की चाल हर राशि पर अलग-अलग असर डाल रही है

Horoscope October 15 2021: ये 3 राशि वाले शुक्रवार को भूलकर भी न करें गुस्सा, मेष के लिए बन रहा खास योग
दशहरे पर शुक्रवार (Horoscope October 15 2021) को बदली ग्रहों की चाल हर राशि पर अलग-अलग असर डाल रही है

नई दिल्ली: दशहरे पर मेश राशि वालों के लिए खास योग बन रहा है. साथ ही वृषभ के लिए नौकरी में प्रमोशन के योग हैं. शुक्रवार को इन 3 राशि वालों को गुस्से को लेकर अलर्ट रहना होगा. एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं कि आपके लिए शुक्रवार (Horoscope October 15 2021) कैसा रहने वाला है.

मेष (Aries): शुक्रवार को भाग्य आपके साथ रहेगा. परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे. आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा. आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा और धन का निवेश होगा.

वृषभ (Taurus): नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी. प्रमोशन या उससे सम्बंधित बातचीत होगी. पुत्र संतान द्वारा सराहनीय काम होगा. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

मिथुन (Gemini): छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय और धन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. पेट संबंधी दिक्कतें होंगी. खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें, नहीं तो गैस विकार हो सकता है. आज भाग्य का साथ मिलने वाला है.

कर्क (Cancer): आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप आज सोच समझकर बोलें. महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरुर शेयर करें. आज के दिन अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे.

सिंह (Leo): काफी लोगों से आज बातचीत होगी, मधुर संबंध बनेंगे. कार्य क्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं, किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है. आज वाद-विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा. आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन देंगे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कन्या (Virgo): स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. विदेश यात्रा का आनन्द लेंगे. कामकाज के सम्बन्ध में दूर की यात्राएं संभव हैं. धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है, पॉलिसी, शेयर मार्केट में आप धन इनवेस्ट कर सकते हैं.

तुला (Libra): चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी. शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है.

वृश्चिक (Scorpio): दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य आज प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा. आर्थिक तौर पर स्थिति संतोषजनक रहेगी.

धनु (Sagittarius): सेहत सामान्य रहने वाली है. सोच योजनाबद्ध रहेगी इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. गुस्से को अपने ऊपर हावी ना होने दे, फिर दिन अच्छा बीतेगा.

मकर (Capricorn): भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक सुस्ती खत्म होगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे. भाग्य का साथ मिलने वाला है. काम-काज में लाभदायक स्थिति बनेगी.

कुंभ (Aquarius): किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें. निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं. बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें.

मीन (Pisces): घूमने-फिरने के लिए घर से बाहर निकलेंगे जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा. आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे. मौसम की मार झेलने को मिल सकती है. चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57