Advertisement

बस्तर में 15 सस्ती दवा दुकानें संचालित

सस्ती जेनेरिक मेडिसिन लोगों में हो रही लोकप्रिय

बस्तर में 15 सस्ती दवा दुकानें संचालित

रायपुर, 27 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगी हो रही स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब व्यक्ति की पहुंच में लाने के प्रयास के तहत छत्तीसगढ़ में श्री धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना की शुरूआत की हे। इसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में सस्ती दवाओें के स्टोर खेले जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत वर्तमान में बस्तर संभाग में करीब 15 सस्ती दवा की दुकानें संचालित की जा रही हैं। दुकानों में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दवाएं एम.आर.पी. पर न्यूनतम 50.09 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है।

बस्तर सम्भाग में नगर निगम जगदलपुर के वार्ड क्रमांक 7 में सिविल लाईन लालबाग में और वार्ड-13 पुराना नगर निगम कार्यालय चांदनी चौक के पास सस्ती दवा की दुकान संचालित है। कोण्डागांव जिले में नगर पालिका कोण्डागांव में दुकान क्रमांक एक-दो मर्दापाल चौक जगदलपुर नाका, नगर पंचायत केशकाल में प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास  और नगर पंचायत फरसगांव में जनपद पंचायत कॉम्पलेक्स दुकान नम्बर-2 में सस्ती दवा की दुकान संचालित है। नारायणपुर जिले में नगर पालिका नारायणपुर में जिला हॉस्पिटल के सामने सस्ती दवा की दुकान संचालित है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कांकेर जिले की नगर पंचायत कांकेर में नया बस स्टैंड में दुकान क्रमांक – 7 एवं 8 बाजार कॉम्प्लेक्स में सस्ती दवाई की दुकान है। दंतेवाड़ा जिले में नगर पालिका दंतेवाड़ा के वार्ड-11 में जिला चिकित्सालय के पास सस्ती दवाई की दुकान है। सुकमा जिले में नगर पालिका सुकमा के वार्ड-15 में जिला चिकित्सालय के पास, नगर पंचायत दोरनापाल में वार्ड-1 बस स्टैंड के पास और नगर पंचायत कोन्टा के वार्ड 3 में दुकान नंबर 12 नगर पंचायत  कॉम्प्लेक्स में सस्ती दवाई की दुकान संचालित है। बीजापुर जिले में नगर पालिका बीजापुर में जिला अस्पताल के सामने, नगर पंचायत भैरमगढ़ में समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और नगर पंचायत में भोपालपटनम के वार्ड-11 में बस स्टैंड के पास सस्ती दवा की श्री धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57