Advertisement

अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफ़ा, बताया नई पार्टी का नाम

अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफ़ा, बताया नई पार्टी का नाम

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है.

हाल ही में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद से ही वे अपने सियासी भविष्य के बारे में खुलकर बोलते रहे थे.

उन्होंने पहले ही साफ़ कर दिया था कि वे अपनी नई पार्टी बनाएंगे और पंजाब के कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को हर हाल में जीतने से रोकेंगे.

कैसे बने इस्तीफ़े के हालात

पंजाब कांग्रेस में एक लंबे समय से कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सत्ता संघर्ष जारी था.

इस संघर्ष में कांग्रेस पार्टी ने आख़िरकार नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया.

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफ़ा देने के बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया.

लेकिन इसके बाद भी दोनों पक्षों में तीखी बयानबाजी का दौर जारी रहा.

बीती 27 सितंबर तक नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बीजेपी के प्रति समर्पित और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नियंत्रित मुख्यमंत्री कहा है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने इस्तीफे को जारी किया है जिसमें उन्होंने अपने इस्तीफ़े की वजहों को बयां किया है.

इसके साथ ही उन्होंने अपनी नई पार्टी का नाम भी ज़ाहिर किया है. नई पार्टी का नाम ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ होगा.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57