केंद्र का बड़ा एलान: पेट्रोल पर 5 तो डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क घटे

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

केंद्र का बड़ा एलान: पेट्रोल पर 5 तो डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क घटे

कोरोना महामारी के दौर में महंगाई से भी परेशान जनता को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा एलान किया है.

केंद्र सरकार ने बुधवार को एलान किया है कि कल यानी दीपावली के दिन से पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर की तो डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की जाएगी.

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट में बताया, ”दिवाली की पूर्व संध्या पर, भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कमी का ऐलान किया. पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कल से क्रमश: 5 और 10 रुपए कम कर दिया जाएगा.”

सरकार ने और क्या कहा?

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

एएनआई ने वित्त मंत्रालय के हवाले से बताया है कि पिछले कुछ महीनों में कच्चे तेल के दाम पूरी दुनिया में बढ़े. इसके चलते, बीते कई हफ़्तों में पेट्रोल और डीजल की घरेलू कीमतें भी बढ़ीं.

वित्त मंत्रालय के अनुसार, दुनिया में ऊर्जा के सभी स्रोतों की आपूर्ति में कमी और इसके दामों के बढ़ने का चलन देखा गया.

मंत्रालय का दावा है कि केंद्र सरकार ने भरपूर कोशिश की है कि देश में ऊर्जा की कमी न हो और जरूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्त पेट्रोल और डीजल मौजूद रहे.

वित्त मंत्रालय ने कहा, ”अर्थव्यवस्था को और गति देने के लिए भारत सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को अहम कटौती की है. इस कटौती से खपत को बढ़ावा मिलेगा और महंगाई भी कम होगी. इससे गरीब और मध्यम वर्ग को मदद मिलेगी.”

सरकार का मानना है कि ताज़ा फ़ैसले से आने वाले रबी सीजन में किसानों को मदद मिलेगी.