Advertisement

14 व 21 नवम्बर को विशेष शिविर का आयोजन

14 व 21 नवम्बर को विशेष शिविर का आयोजन

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ//सरगुजा//   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में सरगुजा जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 01 से 30 नवम्बर 2021 तक संचालित किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी  सी.एस.पैकरा ने जानकारी देते हुये बताया कि नवम्बर माह में सरगुजा जिले में विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् 14 एवं 21 नवम्बर 2021 को विषेष षिविर का आयोजन प्रत्येक मतदान केन्द्र में किया गया है।

ऐसे नवयुवक-नवयुवतियां जिनकी आयु 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है वे सभी अपना नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में जुड़वाने हेतु विशेष शिविर में अपने मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ (मतदान केन्द्र अधिकारी) से सम्पर्क कर फॉर्म 06 भरकर 01 फोटो, आधार कॉर्ड की छायाप्रति व अपने परिवार के किसी सदस्य का ईपिक कार्ड नम्बर के साथ प्रस्तुत कर फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र बनवा सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिन मतदाताओं को अपने नाम में किसी प्रकार का संषोधन करना है या एक ही विधानसभा के एक क्षेत्र के मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में नाम संषोधित कराना है, वे सभी फॉर्म 08 मतदान केन्द्र में उपस्थित बी.एल.ओ. से सम्पर्क कर प्रस्तुत करें।

साथ ही यदि किसी मतदाता को अपना नाम विलोपित कराना है वे फॉर्म 07 अपने संबंधित मतदान केन्द्र में प्रस्तुत कर विलोपित करा सकते हैं। युवा मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप एवं एन.वी.एस.पी. पोर्टल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। मतदाता जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी ने सभी से अपील की है कि नवम्बर माह में आयोजित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाते हुए त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार कराने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57