छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

भाजपा को राम और हनुमान से नहीं, व्यवसाय और वोट से मतलब : भूपेश बघेल

भाजपा को राम और हनुमान से नहीं, व्यवसाय और वोट से मतलब : भूपेश बघेल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अनूपपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिपुरुष फिल्म को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को न राम से मतलब है और न ही हनुमान से, इनको केवल अपने व्यवसाय और वोट से मतलब है। बघेल मध्य प्रदेश के अनूपपुर के अमरकंटक पहुंचे और उन्होंने यहां नर्मदा उद्गम स्थल पर पूजा अर्चना की, साथ ही रात्रि विश्राम किया।

बघेल ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जहां तक 370 धारा को हटाए जाने की बात है, भाजपा के घोषणा पत्र में था और इसके लिए लंबे समय से वो संघर्ष कर रहे थे, लेकिन वहां राज्य को विघटित कर दिया गया, वहां न लोगों को विश्वास में लिया, न तो वहां की जनता को विश्वास में लिया और न ही राजनीतिक दलों को विश्वास में लिया। यह जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों के साथ धोखा है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भूपेश बघेल ने कहा, जहां तक राम मंदिर की बात है, राम मंदिर का निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से हुआ है। इनके कहने से नहीं हुआ है। इनका अब तक जो दिखाई देता है वह यह है कि न तो इन्हें राम से मतलब है और न ही हनुमान से। इनको केवल अपने व्यवसाय और वोट से मतलब है। इनकी आस्था नहीं है। अगर आस्था इनकी होती तो जिस प्रकार से आदिपुरुष फिल्म आई है, इसमें सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद दिया गया है। अभी तक उनके किसी भी मुख्यमंत्री का बयान नहीं आया है। इसका मतलब यह है कि जो फिल्म है यह भाजपा के द्वारा प्रोजेक्ट की गई है और हमारे हनुमान जी, राम जी को लोगों की मन में जो तस्वीर और छवि है, उसे बिगाड़ने की कोशिश है।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!