Advertisement

राशिफल 18 नवम्बर 2021 : मेष राशि वालो के लिए आर्थिक रुप से यह एक अच्छा समय, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

राशिफल 18 नवम्बर 2021 : मेष राशि वालो के लिए आर्थिक रुप से यह एक अच्छा समय, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

आज का राशिफल 18 नवम्बर 2021, कार्तिक शुक्ल पक्ष, वैदिक मास-उर्जा, हेमंत ऋतु, दक्षिणायन सूर्य। दिन- गुरुवार। तिथि-चतुर्दशी। व्रत- पाषाण चतुर्दशी, ब्रह्मकुर्च, जैन चातुर्मास समाप्त। चन्द्र राशी – मेष।भद्रा-12:03 से 01:14 रात्रि।

आज का राशिफल (18 नवम्बर 2021)

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

सौभाग्य, सुख व उच्चतम सम्मान इस अवधि की विशेषता है। आपके व आपके परिवार के लिए रोगों से मुक्त रहने सुयोग है। जीवन में सुख शान्ति का मनोभाव आपको संतोष प्रदान करेगा। भावनाओं के प्रति आवश्यकता से अधिक संवेदनशील न बन जाएं। आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है। पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति होगी। कार्य में उन्नति भी हो सकती है।

वृष राशि (Taurus) – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो.

यात्रा एवं खर्च के अनायास योग बनेंगे। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य बाधा संभव है। मनोबल बढ़ेगा। व्यापार में धन की प्राप्ति होगी। रोजगार में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु पराजित होंगे। जन सामान्य से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह.

व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है। आपको सुस्वादु भोजन व घर में समस्त सांसारिक सुख मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप मानसिक रुप से प्रसन्न व शान्तचित्त रहेंगे। व्यापार के लिए लाभदायक विशेष रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वर्ग के लिए उत्तम दिन है। पद प्रतिष्ठा का प्रयोग एवं सुख उपभोग होगा।

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य इस अवधि में सामान्यत: अच्छा रहेगा। इस अवधि में उत्तम, सुस्वादु रुचि पूर्ण भोजन आनन्द की संभावना है। अच्छे लोगों से परिचय होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश बढ़ेगा। सफलता मिलेगी राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा। ग्रह के अनुकूल होने के कारण आप व आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

आपको समाज में प्रसिद्धि भी मिलने की संभावना है। घर व धन सम्बन्धी कठिनाइयाँ झेलनी पड़ सकती है। धन-व्यय के समय विशेष सचेत रहें। शत्रुओं पर विशेष नजर रखें क्योंकि उन्हीं के कारण हानि होने की संभावना है। संतान से विवाद अथवा झगड़े से बचिएगा। व्यर्थ के टकराव में न पड़कर समाज में अपनी प्रतिष्ठा व सम्मान बचाए रखें। मानसिक रुप से आप चिन्ता व अत्यधिक कार्यभार के कारण पीडि़त हो सकते हैं। आज का दिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने के लिए उचित नहीं है।

कन्या राशि (Virgo) – टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो.

आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है। विरोधी बढ़ेंगे। राजनीति में छल की संभावना है। विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे। दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। शारीरिक एवं मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए, किसी भी कार्य को करने में शीघ्रता नहीं बरतें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र एवं पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। आपको आमोद प्रमोद  के अवसर इच्छा पर निर्भर करेंगे। संतान सुख में और अधिक वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन मे शान्ति व प्रसन्नता रहेगी। आप स्वयं अपने आप में व परिवार के साथ, शान्ति सुख एवं प्रसन्न्ता अनुभव करेंगे। दिन कुल मिलाकर सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

स्वास्थ्य बाधा का योग रहेगा। राजनीति में विरोधी पराजित होंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके द्वारा किये  गए कार्य यश दिलवाएंगे। धन के क्षेत्र में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। सफलता के योग अच्छे हैं। बाजार के काम, परामर्श देना, यात्रा, नए कार्य प्रारंभ करना उचित नही होगा।

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.

वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है। आपको हानि हो सकती है। धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। निराशा जीवन को अकर्मण्य बना सकती है। व्यवहार मे विशेष सावधान रहें। आपकी सामाजिक अप्रतिष्ठा संभव है। कार्यालय में अहम को ठेस पहुच सकती है।

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी.

आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है। खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको आत्मीयजनों से मधुर सम्बन्ध बनाए रखने में सतर्कता बरतनी है। परचितों या परिवार द्वारा परस्पर विरोध, विवाद की दुस्थिति निर्मित हो सकती है। क्रोध पर अंकुश रखें। अपने व्यवहार के प्रति विशेष सजग रहना उचित होगा। पारिवारिक सुख में कमी होगी। दांपत्य साथी से सहयोग की अपेक्षा ना रखें। विशेष- मे बाधा कष्ट, असफलता का समय-06:30 तक 21:30-23:40 बजे तक।

कुंभ राशि (Aquarius)– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको रुचि पूर्ण  उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति निराकृत होगी। आज सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्र एवं परचितों  के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विजय पथ के पथिक होंगे आप। विपरीत स्थितियों पर नियंत्रण स्थापित होगा। शत्रु पराजित होंगे। आपका मनोबल एवं आत्मविश्वास आपको यश एवं सफलता प्रदान करेगा। स्थाई संपत्ति एवं लाभ की स्थिति उत्तम है।

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची.

शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे। आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा। दिन में असंतोष सा रहेगा। मन में उदारता एवं दया भावना की कमी होगी। अनपेक्षित स्थिति से क्रोध एवं विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक अप्रिय स्थिति निर्मित होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित होगा। खर्च बढ़ेगा। दैनिक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे।सामान्यतः संमस्या नही आएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47