Advertisement

गुरूनानक देव जी ने विश्वशांति और मानव कल्याण के लिए प्रेम सदभाव और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी : सुश्री उइके

रायपुर : गुरूनानक देव जी ने विश्वशांति और मानव कल्याण के लिए प्रेम सदभाव और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी : सुश्री उइके

राज्यपाल प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुई, सिक्ख समाज को दी गुरूनानक जयंती की शुभकामनाएं
रायपुर, 19 नवम्बर 2021

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके गुरू नानक देव की जयंती के अवसर पर राजधानी के खालसा स्कूल में गुरूद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा द्वारा आयोजित प्रकाश पर्व के समारोह में शामिल हुई। उन्होंने गुरूग्रंथ साहेब के समक्ष मत्था टेका और छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने सिक्ख समाज के समस्त श्रद्धालुओं को गुरूनानक जयंती की शुभकामना दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री गुरूनानक देव जी ने विश्वशांति और मानव कल्याण के लिए प्रेम सदभाव और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और अपने उपदेशों से ज्ञान का प्रकाश फैलाया। साथ ही समाज को विभिन्न कुरीतियों से मुक्त करने का प्रयास करते हुए नेकी और सदाचार की सीख दी। राज्यपाल ने सिक्ख समाज द्वारा किए गए सेवा कार्य की सराहना की।
राज्यपाल ने कहा कि गुरूनानक देव जी ने कहा है कि परमात्मा कण-कण में और हर जगह मौजूद है। उन्होंने ईश्वर का सदा नाम जपने और जो कुछ भी मिले उसे मिल बांटकर खाने का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरूनानक देव जी के उपदेशों के साथ अध्यात्म की शिक्षा मिलती है, इसी का प्रभाव है कि सिक्ख समाज दुनिया में अपनी सफलता के कारण जाने जाते है। गुरूनानक जी के अनुयायी ‘‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’’ के उपदेश पर अमल करते हैं। इसी कारण सिक्ख समाज हमेशा अपने सेवा भाव के कारण जाना जाता है। जब हम गुरूद्वारे जाते हैं तो देखते हैं कि हमारे सिक्ख भाई सेवा कार्य में जुट जाते हैं। इसमें सभी वर्ग के लोग शामिल होते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के समय जब बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक और नागरिक अन्य प्रदेशों से लौट रहे थे तो हमारे सिक्ख समाज के बंधुओं ने राजधानी तथा प्रदेश के अन्य स्थानों में स्वयं आगे आकर उनके रहने, खाने और वापस घर लौटने का इंतजाम करा सेवा की। साथ ही देश के अन्य हिस्सों में गुरूद्वारों तथा अन्य माध्यम से जरूरतमंदों के लिए भोजन तथा ऑक्सीजन सिलेंडर भी मुहैया कराया। ऐसे सेवा कार्य करने वाले व्यक्ति एवं संस्थाओं को समाज सम्मान की दृष्टि से देखता है और विशेष स्थान देता है। इस अवसर पर राज्यपाल का शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में सिक्ख समाज के श्रद्धालुगण उपस्थित थे। 
राज्यपाल ने सिक्ख काउसिंल रायपुर के स्टॉल में पहुंचकर मास्क वितरण किया
राज्यपाल ने इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिक्ख काउसिंल रायपुर के स्टॉल पर पहुंची जहां मास्क का लंगर लगाया गया था। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वयं मास्क का वितरण किया। राज्यपाल ने कहा कि यह अनूठी पहल है। कोरोना काल में छत्तीसगढ़ सिक्ख काउसिंल द्वारा बगैर उपयोग किए गए पगड़ियों के मास्क बनाकर वितरण किया गया, यह सराहनीय कार्य है। 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47