Advertisement

गांधी के सत्य व अहिंसा के मार्ग से किसान आंदोलन को मिली सफलता-: सुनील

कैंडल मार्च कांग्रेसियों ने निकाला।
गांधी के सत्य व अहिंसा के मार्ग से किसान आंदोलन को मिली सफलता-: सुनील

बलरामपुर 20/11/21ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया, जो की प्रतिमा के समक्ष पहुंच कर प्रार्थना सभा में तब्दील हो गई, जहां जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की उपस्थिति में 2 मिनट तक मौन रखकर किसान आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई और परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि मोदी जी ने जिस तरह से हड़बड़ी में कानून बनाने में अपनी जीद दिखाई थी ठीक उसी तरह से उतनी ही हड़बड़ी में सदन के बाहर कानून वापसी की भी घोषणा कर दी परंतु हमारी चिंता किसान आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा से लेकर उनके रोजी-रोटी तक है, एम.एस.पी. से लेकर कानून की अन्य खामियों पर भी है। महात्मा गांधी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर आधारित आंदोलन के जरिए किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण सफलता किसानों को मिली है जो जनहित देश हित व किसान हित में है।
इस दौरान सतेन्द्र पाण्डेय, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष खोरेन खलखो,महामंत्री जितेंद्र गुप्ता,लालसाय मिंज,पूरन चंद जायसवाल,राजकुमार सोनी,अशोक सोनी,विकास बंसल विद्यानंद दुबे,रामबिहारी यादव,सुदामा राजवाड़े, राहुल भारती व अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57