Raipur News: महंगा पड़ा 5 युवकों को एक बाइक पर सवार होना,ऐसी मस्ती पड़ेगी भारी।

Raipur News: महंगा पड़ा 5 युवकों को एक बाइक पर सवार होना,ऐसी मस्ती पड़ेगी भारी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

ऑटो न मिलने की वजह एक ही बाइक में बैठने की कहानी सुनाना काम नहीं आया, राजधानी में एक बाइक पर 4 दोस्तों को बिठा कर सड़क पर मस्ती कर रहे युवक को ये मस्ती हजारों की पड़ी। पढ़िए पूरी ख़बर….

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

रायपुर: 5 युवकों को सड़क पर मस्ती काफी महंगी पड़ गई। ये युवक बाइक पर घूम रहे थे। एक बाइक पर दो लोगों के बैठने की जगह होती है, मगर ये बाइक सवार 4 और लोगों को बैठाकर रफ्तार भर रहा था। इसकी शिकायत रायपुर के SP प्रशांत अग्रवाल तक पहुंची। युवकों की बाइक पर मस्ती का वीडियो मिलते ही पुलिस ने फौरन इनका पता लगाना शुरू किया। पुलिस को पता चला कि गाड़ी रायपुर के एक होंडा शोरूम वाइकॉम होंडा के नाम पर रजिस्टर है। पुलिस ने बताया कि ये सभी होंडा शोरूम में काम करते हैं। बाइक को गोदाम से शोरूम ले जाने का काम करते हैं। पता चला कि ये वीडियो धनतेरस के दिन का है। बाइक के शोरूम में काम करने वाले इन युवकों ने पुलिस की पूछताछ में ऑटो न मिलने की वजह से एक ही बाइक में बैठने की कहानी सुनाई, लेकिन इसी बीच एक राहगीर ने इनका वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया था।

लापरवाही पूर्वक मस्ती करते युवकों के नाम- सत्यनारायण सिंह, विनोद कुमार ठाकुर, सोनू साहू, ललित साहू, संतोष दत्ता, इन युवकों पर यातायात थाने की टीम ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 6800 रुपए का जुर्माना ठोका है। बाइक पर एक से ज्यादा लोगों के साथ खतरनाक ढंग से गाड़ी ड्राइव करने की वजह से इन पर कार्रवाई की गई।