Advertisement

Chhattisgarh News : प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे प्रेमी की हत्या,परिवार वाले बने हत्यारे, लड़की के पिता समेत 4 गिरफ्तार।

प्रेम प्रसंग में मर्डर: रात में प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे प्रेमी की हत्या, ब्लाइंड मर्डर निकला प्रेम प्रसंग का मामला, लड़की के परिवार वाले बने हत्यारे, पड़ोस में फेंकी लाश, लड़की के पिता समेत 4 गिरफ्तार

बलरामपुर. प्रेम-प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया व बेदम पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद उसकी लाश पड़ोसी के खेत में फेंक दी थी। मामले में पुलिस ने लड़की के पिता, बड़े पिता सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अय्यारी का है। लड़की के परिवार वालों की हरकत से दो परिवार बर्बाद हो गये।

एक परिवार ने अपने घर के चिराग को खो दिया तो वही दूसरा परिवार अब सलाखों के पीछे है।

प्रदीप पैकरा घर से खाना खाकर निकला था। सुबह करीब 11:00 बजे सूचना मिला की प्रदीप पैकरा, उम्र 18 वर्ष, मनु कवर के बाड़ी में मुंह के बल गिरा पड़ा है। नजदीक से देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। उक्त घटना की सूचना अपने परिवार वालों व थाना शंकरगढ़ पुलिस को दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेशन चाक कर शव पंचनामा कार्रवाई में लिया जा कर मृतक प्रदीप पैकरा के शव को शंकरगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम कराया गया। जहां पीएम कराने वाले डॉक्टर ने अपने अभिमत में (HOMICIDAL) हत्या करने से लेख करने एवं जांच पर प्रथम दृष्टया धारा 302 भादवि का अपराध घटित होना पाए जाने से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घटना की सूचना एसपी बलरामपुर रामकृष्ण साहू एवं एएसपी सुशील कुमार नायक

को दिया गया तथा उनके निर्देशानुसार एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी के द्वारा मानव हत्या संबंधी अपराध होने के कारण संवेदनशीलता के साथ डीपाडीह कला पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी अमित गुप्ता को प्रकरण के संबंध में दिशा निर्देश देते हुए प्रकरण में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने तथा अपराध में संदेही व्यक्तियों से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया पूछताछ में तथ्य सामने आया कि

ग्राम अय्यारी निवासी गिरजा पैकरा की बड़ी लड़की का मृतक से पूर्व से प्रेम संबंध था।

लड़की के घरवाले उक्त प्रेम संबंध में नाराज चल रहे थे। घटना दिनांक को मृतक प्रदीप पैकरा अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। उसी दौरान उसकी प्रेमिका के परिजन उसके पिता गिरजा पैकरा उसके बड़े पिता मुंशी पैकरा प्यारी बाई व कमली भाई घर में आ गए मृतक प्रदीप उक्त व्यक्तियों को देखकर घर से भागने लगा। उक्त चारों व्यक्ति प्रदीप पैकरा को गिरजा पैकरा के बाड़ी में पकड़कर वहीं पर डंडा हुआ हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे उक्त मारपीट से प्रदीप पैकरा का मौके पर ही मौत हो गया। जिससे आरोपी गिरजा व मुंशी पैकरा शव को मनु कवर के बाड़ी में ले जाकर फेक दिए। प्रकरण में आरोपी गिरजा पैकरा उसके बड़े पिता मुंशी पैकरा, प्यारी बाई व कमली बाई को दिनांक 22 :11: 2021 के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47