Advertisement

Blrampur News: देश की जनता के हित में मोदी सरकार काम नहीं कर रही है-: डा.अजय

देश की जनता के हित में मोदी सरकार काम नहीं कर रही है-: डा.अजय

केंद्र सरकार की असफलताओं और राज्य सरकार की योजनाओं सफलताओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही है जन जागरण पदयात्रा में शिरकत करते हुए डॉ. अजय तिर्की ने ग्राम पंचायत परसागुड़ी में पदयात्रा में शामिल होने के दौरान पदयात्रा पश्चात लघु सभा में कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह से काम कर रही है,वह जनहित में नहीं है ना केवल कानून बनाने के मामले में बल्कि जनहित की योजनाएं बनाने में भी सरकार सदैव असफल रही है,जनता की जो मांग है उसके ठीक विपरीत जाकर केंद्र में बैठे मोदी सरकार काम कर रही हैं असफलताओं की एक लंबी लिस्ट है,नोटबंदी जी एस टी का मनमाना भार के अलावा कोरोनावायरस स्वास्थ सुविधाओं की आम जनता तक पहुंचाने और और कोरोना संक्रमण के दौरान अव्यवस्थाओं के लिए देशभर में मोदी सरकार के काम को हम सब ने देखा है, एक और जहां छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है हमारे सरकार हर वर्ग के चाहे वह युवाओं अनुसूचित जातियों जनजातियों सभी वर्गों के लिए हर दिन नई नई योजनाएं लेकर आ रही है जिसका सीधा लाभ दिखाई दे रहा है आर्थिक रूप से सभी वर्ग सशक्त हुए हैं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए हमारी सरकार अतिरिक्त आय के संसाधन उपलब्ध करा रही है वन भूमि का पट्टा दिया जा रहा है राजीव गांधी न्याय योजना के नाम से भूमिहीन मजदूरों के लिए भी योजना प्रारंभ की जा रही है, हमारी सरकार गांव गरीब गौठान पर भी काम कर रही है भगवान श्री राम और गाय को लेकर भाजपा की तरह हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं है भगवान श्री राम के ननिहाल चंदखुरी से लेकर हर गांव में गोठानों तक हम इन दोनों सेक्टर में देश में सबसे आगे बढ़ करके काम कर रहे हैं।
जन जागरण पदयात्रा में सरपंच तेजकुमार शान्डिल्य,सुरेश सोनी,लालसाय मिंज,कैलाश भगत, सुनील अग्रवाल,राम बिहारी यादव,प्रमोद ठाकुर,विद्यानंद दुबे,सुदामा राजवाड़े, लालमोहर सिंह,सरजू लकड़ा,रामधनी दास,मुमताज आलम,बिहारी राम,अर्जुन यादव,योगेश यादव,विलियम सोरेन, आदित्य विभु जयसवाल व अन्य कांग्रेसजन शामिल हुए।

सुनील सिंह
प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर-रामानुजगंज

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47