Advertisement

Chhattisgarh News : शासकीय डायरी एवं कैलेण्डर में राजकीय गीत को मिलेगा प्रमुख स्थान

रायपुर : वर्ष 2022 के शासकीय डायरी एवं कैलेण्डर में राजकीय गीत को मिलेगा प्रमुख स्थान

रायपुर 23 नवम्बर 2021मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वर्ष 2022 के लिए शासकीय डायरी एवं कैलेण्डर के मुद्रण के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासकीय डायरी और कैलेण्डर के लिए प्रकाशन सामग्री के रूप में राज्य की संस्कृति, समृद्धशाली इतिहास, राज्य के गौरव, ग्रामीण आजीविका में बढ़ोत्तरी के कार्यों सहित विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े छायाचित्रों का चयन किया जाएगा। मुख्य सचिव ने इस हेतु जरूरी प्रकाशन सामग्री का निर्धारण 30 नवम्बर तक करने और उसका प्रस्तुतिकरण करने के निर्देश दिए है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस बार शासकीय डायरी डिजिटल टेलीफोन डायरेक्टरी के रूप में उपलब्ध होंगी। इसमें राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान के साथ छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत का समावेश किया जाएगा। उन्होंने कैलेण्डर एवं सीट कैलेण्डर के प्रकाशन में गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए है। बैठक में सचिव सामान्य प्रशासन डी.डी.सिंह, सचिव संस्कृति अन्बलगन पी., सचिव खेल एवं युवा कल्याण एन.एन. एक्का, संयुक्त सचिव जनसम्पर्क विभाग उमेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47