Advertisement

Chhattisgarh News:मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम में लिया बुजुर्गाे का आर्शिवाद सियान वाटिका में फिजियोथेरेपी केंद्र का किया शुभारंभ।

रायपुर : मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम में लिया बुजुर्गाे का आर्शिवाद सियान वाटिका में फिजियोथेरेपी केंद्र का किया शुभारंभ

फीजियोथेरेपी ऑन व्हील को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

रायपुर, 24 नवंबर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज सियान वाटिका (वृद्धाश्रम) में वृद्धजनों से मुलाकात कर प्रदेश की खुशहाली के लिए उनका आर्शिवाद लिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे इस वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों एवं अधिक उम्र की वृद्धाओं की शारीरिक आवश्यकता को देखते हुए जिला रेड क्रॉस सोसायटी की सहायता से प्रारंभ किए जा रहे फीजियोथेरेपी केन्द्र का शुभारंभ किया। इस फीजियोथेरेपी केन्द्र में आसपास रहने वाले अन्य वृद्धों को भी फीजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी की सहायता से संचालित  यहां फीजियोथेरेपी ऑन व्हील की सौगात भी मुख्यमंत्री ने आज दी। इसके माध्यम से जिले के वृद्धजनों और जरुरतमंदों को फीजियोथेरेपी की घर पहुंच सुविधा प्रदान करने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को फल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)


 ज्ञात हो कि आस्था निकुंज सियान वाटिका (वृद्धाश्रम) जगदलपुर के धरमपुरा-01 में जुलाई 1998 से संचालित की जा रही है। सियान वाटिका को समाज कल्याण से पोषित और रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित किया जा रहा है यहां वर्तमान में 15 निराश्रित वृद्धाएं रह रही हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कमिश्नर श्री जीआर चुरेंद्र, आईजी बस्तर सुन्दरराज पी., कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित जनप्रतिनिधिगण व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57