Advertisement

Chhattisgarh News : भंडारण एवं सुरक्षा व्यय के लिए समितियों को 1 करोड़ 74 हजार रूपये की राशि प्रदाय

Chhattisgarh News : भंडारण एवं सुरक्षा व्यय के लिए समितियों को 1 करोड़ 74 हजार रूपये की राशि प्रदाय

रायपुर 24 नवंबर 2021कलेक्टर सौरभ कुमार ने धान खरीदी की तयौरी के संबंध में संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा है। कलेक्टर के पहल पर खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु रायपुर जिले में समितियों को भंडारण एवं सुरक्षा के लिए 1 करोड़ 74 हजार रूपये की अग्रिम राशि प्रदान की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला सहकारी बैंक रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. के जोशी ने बताया कि रायपुर जिला के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर 50,37,143 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसके आधार पर इस वर्ष 2021-22 हेतु समर्थन मूल्य धान खरीदी के लिए प्रारंभिक तैयारी (भंडारण एवं सुरक्षा व्यय) हेतु प्रति क्विंटल 2 रूपये के मान से राशि 1 करोड़ 74 हजार रूपये बैंक को प्राप्त हुआ है। यह राशि गत् 17 नवंबर को जिले के 126 समितियों के खाते में ऑनलाईन जमा कर दी गई है। उन्होनंे बताया कि धान खरीदी की तैयारी कर ली गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57