Advertisement

कवर्धा : शिक्षित युवकों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर, आकर्षक वेतन के साथ विभिन्न कम्पनियों को प्लेसमेंट कैंप 29 नवम्बर को

कवर्धा : शिक्षित युवकों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर, आकर्षक वेतन के साथ विभिन्न कम्पनियों को प्लेसमेंट कैंप 29 नवम्बर को

कवर्धा, 24 नवम्बर 2021कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यार्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 29 नवंबर 2021 सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें में. अर्ल्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड, फल मार्केट के पास, लालपुर, रायपुर द्वारा मार्केटिंग के 8 पद (न्यून.शैक्ष.यो. स्नातक/स्नातकोत्तर उत्तीर्ण एवं 1 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन  8-12 हजार रूपए प्र.मा., आयुसीमा 25 से 45 वर्ष)। असिस्टेंट सुपरवाईजर के 5 पद (न्यून.शैक्ष.यो. स्नातकोत्तर उत्तीर्ण एवं 1 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 7,000-10,000 रूपए प्र.मा., आयुसीमा 20 से 45 वर्ष), सिक्यूरिटी गार्ड के 56 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 8वीं उत्तीर्ण, वेतन रू. 6,500-12,000 प्र.मा. (प्रशिक्षण अवधि), आयुसीमा 18 से 60 वर्ष)। एजेन्ट के 30 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 8वीं  उत्तीर्ण, वेतन कमीशन आधार पर, आयुसीमा 18 से 60 वर्ष) पर भर्ती किया जाना है। उक्त समस्त पदों के लिए कार्यक्षेत्र दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा है।
    

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य व अन्य जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक के प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57