Advertisement

कवर्धा : ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कवर्धा : ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कवर्धा : ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन कवर्धा, 24 नवम्बर 2021 नेहरू युवा केन्द्र, छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में चारो ब्लॉक में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें बोड़ला ब्लॉक के ग्राम डगनिया में ब्लॅॅाक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिसका विषय सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास, देशभक्ति एवं राष्ट्रनिर्माण के विषय में रखा गया। ब्लॉक के प्रतिभागी युवा एवं युवतियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया और आत्मविश्वास के साथ भाषण दिया। जिसमें युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति संदेश दिया गया। जिसमें प्रथम स्थान पाल सिंह धुर्वे ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक मोहन साहू एवं भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक शासकीय माध्यमिक स्कुल महाराजपुर की शिक्षिका नम्रता श्रीवास्तव, नीलिमा ठाकुर, रमा साहू और शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री प्रशांत विश्वकर्मा, शिक्षक भावेश कोटे एवं शाला समिति के अध्यक्ष नरसिंह साहू एवं संकल्प एकता युवा मंडल के सदस्य दुर्गेश साहू, कैलाश मेरावी, ईश्वर साहू, वीरेन्द्र यादव, मुखीराम साहू, उपस्थ्ति थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57