छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मेकाहारा की तीसरी मंजिल से कूदा मरीज, अस्पताल में हड़कंप…

रायपुर। मेकाहारा अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वह रेबीज से ग्रसित था, जिसका इलाज अस्पताल में जारी था। इस घटना के बाद से अस्पताल परिसर और प्रबंधन दोनों में हड़कंप मच गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिले के पंडरिया गांव का रहने वाला संतोष ध्रुव (38) को 21 जुलाई को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उसे रेबीज था, जिसके इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका इलाज मेकाहारा अस्पताल के तीसरी मंजिल पर आईसोलेशन में चल रहा था। रविवार सुबह उसने मेकाहारा अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में संतोष ध्रुव की मौत हो गई है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मेकाहारा अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर युवक के आत्महत्या करने की खबर जैसे ही सामने आई, तो अस्पताल परिसर और प्रबंधन दोनों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मेकाहारा प्रशासन इस पूरे मामले को दबाने में लगा हुआ है। वहीं पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण मृतक के परिजनों को भटकना पड़ रहा है।

Ravi

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!