Advertisement

रायपुर : खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अचानक पहुंचे सुपेबेड़ा: ग्रामीणों से की मुलाकात

रायपुर : खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अचानक पहुंचे सुपेबेड़ा: ग्रामीणों से की मुलाकात

एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम में गरियाबंद गए थे खाद्य मंत्री: एम्बुलेंस की दी सौगात

रायपुर, 30 नवम्बर 2021खाद्य मंत्री अमरजीत भगत आज प्रभार जिले गरियाबंद भ्रमण के दौरान अचानक ग्राम सुपेबेड़ा पहुंचे। मंत्री भगत सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारियों से जूझ रहे ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने पेरिटोनियल डायलिसिस करा रहे मरीजों से भी मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। भगत इस मौके पर सुपेबेड़ा के लिए एम्बुलेंस प्रदाय करने की घोषणा की। अब सुपेबेड़ा में मरीजों की सेवा के लिए चौबीसों घंटे एम्बुलेंस मौजूद रहेगा। इससे अचानक बीमारी की समस्या बड़ जाने पर उपचार के लिए उच्च स्तरीय अस्पताल ले जाया जा सकेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

खाद्य मंत्री भगत ने सुपेबेड़ा में जल जीवन मिशन की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर मिशन की योजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47