Advertisement

Chhattisgarh News : मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत कुकिंग कास्ट एवं रसोईया मानदेय का भुगतान अब पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम से होगा

रायपुर : मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत कुकिंग कास्ट एवं रसोईया मानदेय का भुगतान अब पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम से होगा

रायपुर, 30 नवम्बर 2021प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण जो पूर्व में मध्यान्ह भोजन योजना के नाम से जाना जाता था, के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा कुकिंग कास्ट और रसोईया मानदेय के लिए 309 करोड़ रूपए की राशि विकासखण्डवार जारी की गई है। इस राशि का भुगतान अब पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के माध्यम से होगा। आयुक्त लोक शिक्षण डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि मध्यान्ह भोजन का नाम बदलकर अब प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कर दिया गया है। इस योजना का संचालन केन्द्र और राज्य शासन के माध्यम से हो रहा है। भारत सरकार द्वारा की गई नई व्यवस्था के तहत अब प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत जारी होने वाली राशि अब जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखण्ड जिला शिक्षा अधिकारी के खाते में  नहीं जाएगी। कुकिंग कास्ट और रसोईयों के मानदेय का भुगतान पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के माध्यम से होगा। जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि हर माह की 10 तारीख को रसोईयों का भुगतान किया जाना है और जिला शिक्षा अधिकारियों को इस कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47