Advertisement

Chhattisgarh News : रायपुर : अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों का नियमित दौरा कर व्यवस्था पर रखें निगाह : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर : अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों का नियमित दौरा कर व्यवस्था पर रखें निगाह : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्य सचिव की तरह सभी अधिकारी केन्द्रों की व्यवस्था का लें जायजा

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दी बधाई

रायपुर 01 दिसम्बर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्य सचिव की तरह सहकारी समितियों और धान उपार्जन केन्द्रों का नियमित रूप से दौरा कर वहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और किसानों की सहूलियत के लिए केन्द्रों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धान खरीदी सर्वाेच्च प्राथमिकता का कार्य है, किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, यह सुनिश्चित की जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन द्वारा आज धान खरीदी के पहले दिन रायपुर जिले के जरोदा और बंगोली उपार्जन केन्द्र पहुंचकर वहां धान बेचने आए किसानों का फूल- मालाओं से स्वागत और पूजा-अर्चना के बाद स्वयं धान तौलकर धान खरीदी का शुभारंभ करने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि राज्य शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को इसी तरह आकस्मिक रूप से धान खरीदी केन्द्रों का मुआयना करना चाहिए और किसानों से बातचीत कर व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास लगातार किया जाना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर शुरू हुई धान खरीदी को लेकर किसानों में बेहद उत्साह है। धान खरीदी के लिए राज्य में 2399 उपार्जन केेन्द्रों बनाए गए हैं। किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा इस साल 88 नये उपार्जन केन्द्र शुरू किए गए हैं, ताकि किसानों को धान बेचने के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े। नये उपार्जन केन्द्रों की स्थापना विधायकगणों, किसान संगठन एवं किसानों की मांग पर शुरू किए गए हैं। बीते वर्ष राज्य में धान उपार्जन 2311 केन्द्रों में किया गया था। इस साल समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए 22 लाख 66 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इस साल धान के रकबे और किसानों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए लगभग 105 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है। बीते वर्ष राज्य में समर्थन मूल्य पर 92 हजार मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47