Advertisement

Surjpur News: बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व मा0 शाला रुनियाडीह में कौशल स्किल कार्यक्रम संचालित

बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व मा0 शाला रुनियाडीह में कौशल स्किल कार्यक्रम संचालित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी बिश्रामपुर – प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बस्ता विहीन शाला में कौशल स्किल कार्यक्रम चलाने व माध्यमिक शाला से ऊंचे क्लास के बच्चों को उनकी रुचि अनुरूप स्किल डेवलपमेंट कार्य कराने व सिखाने के परिपालन में संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी के नेतृत्व में संस्था के शिक्षक रिजवान अंसारी द्वारा अध्ययनरत छात्रों को कौशल स्किल उन्नयन के तहत विद्युत उपकरणों का निर्माण व रखरखाव अंतर्गत एलईडी खराब बल्ब को सुधारने का कार्य बच्चों को गत दिनों से सिखाया जा रहा है। संस्था प्रमुख द्वारा जानकारी दी गई कि संस्था के शिक्षक रिजवान अंसारी द्वारा सप्ताह में तीन दिन अपने स्कूल के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बल्ब सुधार व निर्माण कार्य सिखाया जाता है। आपके द्वारा रामनगर संकुल अंतर्गत समस्त माध्यमिक शाला व हाईस्कूल के इच्छुक बच्चो को सीखाने का बीड़ा उठाया गया है तो वहीं मांग अनुरुप जिले के विभिन्न विकास खंडों में जाकर वे बच्चों को इसे सिखाकर उनका कौशल स्किल उन्नयन करना चाहते हैं। वे इस कार्य को अधिकाधिक बच्चों को सिखाना चाहते हैं ताकि बच्चे अपनी गति एवं रूचि के अनुरूप कार्य सीखकर जीविकोपार्जन कर सकें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57