Advertisement

Chhattisgarh News : मुख्य सचिव ने आर डी तिवारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया अवलोकन

रायपुर : मुख्य सचिव ने आर डी तिवारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया अवलोकन

अमिताभ जैन ने कक्षा में बच्चों के साथ बैठकर देखा शिक्षण कार्य

रायपुर, 02 दिसम्बर 2021मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज राजधानी रायपुर के आमापारा चौक स्थित आर डी तिवारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन किया। उन्होंने पूरे स्कूल परिसर का अवलोकन करते हुए स्कूल की विभिन्न कक्षाओं, स्मार्ट क्लास, भौतिकी एवं रसायन के प्रयोगशाला, लाइब्रेरी तथा अन्य सुविधाओं एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया।

    मुख्य सचिव ने कक्षा सातवीं, 8वीं, 10 वीं तथा 12वीं कॉमर्स की स्मार्ट क्लास में बच्चों के साथ बैठकर शिक्षकों द्वारा पढ़ाई जाने वाली विषयवस्तु को भी देखा। इस अवसर पर उन्होंने छात्र एवं शिक्षकों से चर्चा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव भी बताएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

    मुख्य सचिव ने स्कूल में नगरीय निकाय ,स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर एवं स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने स्कूल में प्रवेशित बच्चों बच्चों ,नियुक्त शिक्षकांे सहित यहां के अधोसंरचना पर चर्चा की। उन्होंने स्कूल सोसायटी तथा पेरंेंटस मिंटिग की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, यहां कक्षा पहली से बारहवीं तक सर्वसुविधायुक्त शिक्षा व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने अधिकारियों से बच्चों में ज्ञान, कौशल के साथ हिंदी के साथ इंग्लिश भाषा के प्रति रुझान भी बढ़ाने को कहा, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा निखार सकें। उन्होंने इसके लिए स्कूल में ज्यादा से ज्यादा ग्रुप डिस्कशन कराकर बच्चों के अंदर की झिझक दूर करने, विषय-वस्तु के प्रति गहराई बढ़ाने, कम्युनिकेशन क्षमता बढ़ाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी जोर दिया।

    इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री प्रभात मलिक, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अतिरिक्त प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा, स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक के कुमार, राजीव गांधी शिक्षा मिशन समन्वयक के.एस.पटले, स्कूल के प्राचार्य तथा स्टाफ भी उपस्थित था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57