Advertisement

राजस्व पट्टे पर, वन विभागीय हस्तक्षेप से परेशान,जगलपुर ब्लॉक के किसानो ने मुक्ति मोर्चा के मुख्य सयोजक व जनता कांग्रेस बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व में जगदलपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौप निराकरण की रखी मांग – अजय बघेल

राजस्व पट्टे पर, वन विभागीय हस्तक्षेप से परेशान,जगलपुर ब्लॉक के किसानो ने मुक्ति मोर्चा के मुख्य सयोजक व जनता कांग्रेस बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व में जगदलपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौप निराकरण की रखी मांग – अजय बघेल


रजत डे रिपोर्टर जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य सयोजक व जनता कांग्रेस जे बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद व जगदलपुर ग्रामीण अध्यक्ष अजय बघेल,मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत कश्यप, उपाध्यक्ष नीलांबर सेठिया,शहर मंडल अध्यक्ष शोभा गंडोत्रे ,प्रदेश संघटन मंत्री नरेश मिश्रा के सयुक्त नेतृव में जगदलपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत धनियालुर व अन्य गांव के किसानो द्वारा जगदलपुर तहसीलदार से मुलाकात कर आप बीती बताते हुए कहा की ,राजस्व विभाग द्वारा जारी जमीन के पट्टे के मालिकाना हक के बावजूद भी उनके अधिकार की जमीनों पर किसानी करने को लेकर विरोध स्वरूप वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा विभागीय जमीन बता हस्तक्षेप किया जा रहा है। जिसके चलते किसान अपने किसानी कार्य नही कर पा रहे है।

उक्त घटना क्रम पर मुक्ति मोर्चा के मुख्य सयोजक व बस्तर जिला अध्यक्ष जनता को कांग्रेस जे नवनीत चांद ने कहा की ,एक तरफ राज्य सरकार वनाधिकार ,राजस्व पट्टा किसानो को दिए जाने का प्रचार कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दूसरी तरफ वन विभागीय अड़चनों से राजस्व पट्टे के मालिकाना हक प्राप्त किसान दो विभागीय झगड़ो के चलते जमीन के वास्तविक अधिकार व कब्जे किए जनप्रतिनिधियों व प्रशानिक अधिकारियों को ज्ञापन दे चक्कर काट रहा है। पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।

इस लिए आज बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे द्वारा किसानो के समस्याओं के निवारण की मांग को लेकर जगदलपुर तहसीलदार महोदय से मुलाकात कर ज्ञापन सौप दोनों विभाग द्वारा सयुक्त रूप से निवारण की मांग रखी गई है।

इस दौरान प्रमुख रूप से पाकल्लू कश्यप,प्रीतम नाग,मितेश बिसाई, सुमति दास, नरपत्ती बघेल, सोनाधर,मेहतर सेठिया,दिलीप पटेल,नीलांबर भद्रे, गोतम नाग, रामू राम, सोमन नाग,ओम मरकाम व प्रभावित किसान उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57