Advertisement

Surjpur News : जिले के प्रभारी सचिव पी दयानंद सूरजपुर पहुंचे, तीन धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

जिले के प्रभारी सचिव पी दयानंद सूरजपुर पहुंचे, तीन धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओें पर जताई संतुष्टि,धान खरीदी केंद्र में वैक्सीनेशन की व्यवस्था को सराहा

सूरजपुर/08 दिसम्बर 2021/ सूरजपुर जिले के प्रभारी सचिव एवं समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने आज सूरजपुर पहुंचे। श्री दयानंद ने अपने प्रवास पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में मानी, कंदराई और जयनगर के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। तीनों धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर प्रभारी सचिव ने धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केंद्र पहुंचकर धान खरीदी के लिए जरूरी संसाधनों, बारदानों सहित कम्प्यूटर आपरेटर और नमी मापक यंत्र आदि व्यवस्थाओं के बारे में समिति प्रबंधकों से जानकारी ली।ं प्रभारी सचिव ने खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर बेचने लाए गए धान की गुणवत्ता, समिति में बारदाना की उपलब्धता, जारी किये जा रहे टोकन, पंजी संधारण तथा धान खरीदी की मात्रा आदि का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने प्रभारी सचिव को बताया कि धान खरीदी के लिये पंजीकृत किसानों की संख्या और बोंये गये धान के रकबे का सत्यापन खरीदी शुरू होने के पहले गिरदावरी के समय ही राजस्व अमले द्वारा करा लिया गया है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि धान खरीदी के लिए जिले की सहकारी समितियों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। प्रभारी सचिव ने वर्तमान मौसम को देखते हुए खरीदे गये धान को आकस्मिक बारिश से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्री दयानंद ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पीने के पानी और शौचालय के बारे में भी समिति प्रबंधकों से पूछा। उन्होंने खरीदे गये धान की स्टैकिंग के पहले सबसे नीचे भूसे की बोरियों की एक छल्ली लगाने के निर्देश समिति प्रबंधकों को दिए। मानी धान खरीद केंद्र में 38 किसानों ने 1201.60 क्विंटल, कंदरई में 41 किसानों ने 1281.60 एवं जयनगर मे ं41 किसानों ने 1349.60 क्विंटल धान की विक्रय की गई।
प्रभारी सचिव ने नमी मापक यंत्र लेकर खरीदे गये धान की बोरियों में लगाकर धान मे नमी का प्रतिशत भी चेक किया। श्री दयानंद ने तीनों खरीदी केंद्रों पर किसानों से भी बात की और धान खरीदी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने खरीदी केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं के प्रति अपनी संतुष्टि जाहिर की और कलेक्टर डॉ. सिंह तथा अन्य अधिकारियों की प्रशंसा भी की। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का भी अवलोकन किया एवं व्यवस्था को देख प्रशासन की प्रशंसा एवं सराहना की।
प्रभारी सचिव ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आगे धान खरीदी के लिए सभी सावधानियां बरतने, किसानों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अब तक खरीदे गये धान का उठाव तत्काल शुरू कराने के निर्देश भी जिला विपणन अधिकारी को दिए। श्री पी. दयानंद ने किसी भी स्थिति में किसी भी समिति में धान का जमाव नहीं होने देने के लिए लगातार क्रमिक उठाव कराते रहने को कहा। इस दौरान एसडीएम रवि सिंह, तहसीलदार प्रतीक जयसवाल, माधुरी अचला जिला खाद्य अधिकारी श्री विजय किरण, निरीक्षक नीतीश कुमार, पुलिस अमला सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47