Advertisement

बालोद : कलेक्टर ने ग्राम कोलिहामार (गुरूर) में ‘‘बालोद बाजार‘‘ रिटेल शाॅप का किया अवलोकन

बालोद : कलेक्टर ने ग्राम कोलिहामार (गुरूर) में ‘‘बालोद बाजार‘‘ रिटेल शाॅप का किया अवलोकन

बालोद, 18 दिसम्बर 2021 कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कल शाम गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोलिहामार में शुरू किए गए ‘‘बालोद बाजार‘‘ रिटेल शाॅप का अवलोकन किया। उन्होंने वहाॅ स्वसहायता समूहों द्वारा विक्रय हेतु तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने स्वसहायता समूह की सदस्यों व रिटेल शाॅप के कर्मचारियों से चर्चा कर विक्रय हेतु रखे गए उत्पादों की जानकारी ली और रिटेल शाॅप के बेहतर संचालन हेतु उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने बताया कि जिले में स्वसहायता समूहों के सदस्यों, कारीगरों व कुम्हारों के द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों के बेहतर मार्केंटिंग हेतु ‘‘बालोद बाजार‘‘ ब्रांड के नाम से तैयार उत्पादों में एकरूपता, गुणवत्ता व पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देते हुए विक्रय किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने वहाॅ शुरू किए गए ‘‘गढ़ कलेवा‘‘ का भी अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ छत्तीसगढ़ की परम्परागत पकवानों की भी गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि पकवान काफी स्वादिष्ट हैं। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्रीमती रश्मि वर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेन्द्र पडौति आदि मौजूद थे।  

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57