Advertisement

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इलाहाबाद के ऐतिहासिक कांग्रेस भवन में ली पदाधिकारियों की बैठक

मेरा सौभाग्य है की जिस ऐतिहासिक कांग्रेस भवन में श्रीमती कमला नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, कैलाशनाथ काटजू और श्रीमती इंदिरा गांधी ने बैठक ली आज वहां बैठने का मौका मिला – रेखचंद जैन

“प्रशिक्षण से पराक्रम” बैठक में बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ताओं की बैठक लेकर बूथ मैनेजमेंट के गुर सिखाए

श्रीमती प्रियंका गांधी जी के मिशन यूपी के लिए प्रण प्राण से जुट जाएं कार्यकर्ता

रजत डे (ब्यूरो चीफ) इलाहाबाद। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने आज इलाहाबाद कांग्रेस भवन में पदाधिकारियों की बैठक लेकर कांग्रेस को मजबूती के साथ आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयार होने के लिए प्रोत्साहित किया इस अवसर पर उपस्थित नेताओं से विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की यह मेरा सौभाग्य है की जिस ऐतिहासिक कांग्रेस भवन में श्रीमती कमला नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, कैलाशनाथ काटजू और श्रीमती इंदिरा गांधी ने अध्यक्षता करते हुए बैठक ली आज वहां बैठने का सौभाग्य मिला है आप सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनो के सहयोग और मेहनत से हमें कांग्रेस के उस गौरवशाली इतिहास एवं परंपरा को पुनः स्थापित करना है कांग्रेस का इतिहास त्याग और तपस्या का है हमारे नेताओं ने अंतिम व्यक्ति की उन्नति और प्रगति के लिए बलिदान दिया हमें लोगों के बीच कांग्रेस की उन्ही परंपरा को पहुंचाना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

“प्रशिक्षण से पराक्रम” प्रशिक्षण शिविर में बूथ अध्यक्षों की बैठक लेकर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बूथ मैनेजमेंट के गुर सिखाए उन्होंने कहा की बूथ कमेटी कांग्रेस की महत्त्वपूर्ण इकाई है और हमें अपने अपने बूथ को मजबूत करने के लिए प्रण प्राण से जुट जाना है यदि हमने अपने बूथ को मजबूत कर लिया तो हम विधानसभा क्षेत्र सहित पूरा प्रदेश जीत सकते हैं।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के महामंत्री हेमु उपाध्याय एवं इलाहाबाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57