Advertisement

Jagdalpur News :- जनपद सदस्य व सरपंच सहित ग्रामीणों ने किया पार्टी प्रवेश

बस्तर में आदमी पार्टी का बढ़ रहा ग्राफ़…

जिलाध्यक्ष की सक्रियता का हो रहा असर ; शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी आम आदमी पार्टी का लगातार बढ़ रहा है ग्राफ़

रजत डे (ब्यूरो चीफ) छत्तीसगढ़ / बस्तर । आम आदमी पार्टी बस्तर की जिलाध्यक्ष तरुणा साबे ने बताया कि स्थानीय तोकापाल ब्लॉक के एक जनपद सदस्य व सरपंच सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने किया आम आदमी पार्टी से जुड़ने की इच्छा जताई थी, जिन्हें आज ग्राम पंचायत तुमपानी में बैठक आयोजन कर पार्टी के रीति नीति से अवगत कराने के बाद विधिवत आम आदमी पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया गया है।

ज्ञात हो कि प्रदेश प्रभारी गोपाल राय जी के निर्देशानुसार सँगठन विस्तार हेतु सभी विकास खंडों में 2 जनवरी से होने वाले ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन की तैयारी आम आदमी पार्टी जोर शोर से कर रही है।जिसके तहत हर ब्लाक में प्रदेश पदाधिकारी के द्वारा सम्मेलन किया जाना है ।

आगे तरुणा साबे बेदरकर ने बताया कि आज संगठन की बैठक में ग्राम के लोगों ने आम आदमी पार्टी से अपनी समस्याओं से अवगत कराया और बताया कि उस पंचायत में भाजपा के शासन काल से आज कांग्रेस का राज आ गया लेकिन आज भी स्कूल में शिक्षक नही,स्वास्थ्य केंद्रों में नर्स डाक्टर नही ,पानी की व्यवस्था नही ,खंभे लगे हैं पर ग्रामीण आज भी अंधेरे में रहने को मजबूर है।लेकिन उनकी कोई सुध लेने वाला नही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

गौरतलब होकि इस बैठक में ग्रामीणों ने पूर्व की भाजपा व वर्तमान की कांग्रेस सरकार पर अविश्वास जताया साथ ही गांव की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद पंचायत सीईओ सहित प्रशासन के अन्य वरिष्ठ व जिम्मेदार अधिकारियों के असंवेदनशील रवैय्ये के कारण उन्हें छोड़ आम आदमी पार्टी पर विश्वास करके पंचायत में व्याप्त समस्याओं से संबंधित ज्ञापन पार्टी की जिलाध्यक्ष तरुणा साबे को ग्रामीणों द्वारा दिया गया है। प्राप्त ज्ञापन पर जल्द तोकापाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय का घेराव करके ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु संघर्ष करने की बात उन्होंने कही है।

इस दौरान आम आदमी पार्टी बस्तर की जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर, जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष दंतिराम पोयम, चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष सुखमन कोर्राम, विधानसभा सचिव संनुराम, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मंडावी, मंडल अध्यक्ष मनीराम व यूथ विंग अध्यक्ष रूपनारायण सहित पार्टी के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57