Advertisement

सुरजपुर : पोषण ट्रेकर एप्प पर आनलाईन एण्ट्री में सूरजपुर जिला को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान।

पोषण ट्रेकर एप्प पर आनलाईन एण्ट्री में सूरजपुर जिला को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने  विभागीय अमले को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
सूरजपुर/01 अप्रैल 2021/पोषण अभियान अंतर्गत आईसीटीआरटीएम के तहत् पोषण ट्रेकर एप्प के रजिस्ट्रेशन में सूरजपुर जिला 01 नम्बर पर है। पोषण अभियान के तहत् आईसीटीआरटीएम एक महत्वपूर्ण घटक है। जिसके माध्यम से एक ओर रियल टाईम माॅनिटरिंग करने में मदद मिलती है, वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बोझ भी कम होता है। भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय के द्वारा नए फीचर से युक्त पोषण ट्रैकर एप्प विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्र द्वारा संधारित पंजी के स्थान पर डिजिटल रिकार्ड का काम करेगा।
भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को पोषण ट्रैकर एप्प को राज्य के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पंजीकृत करने एवं हितग्राहियों को दर्ज करने हेतु 31 मार्च 2021 तक की समय सीमा दी गई थी। समय सीमा में कार्य को पूर्ण नहीं करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित परियोजनाओं के भारत शासन को बजट को रोकने के निर्देश दिये गये थे।
निर्देशो के परिपालन में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के निर्देशन पर समस्त सीडीपीओ एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा मास्टर ट्रेनर श्री जावेद खान के तकनीकी मार्गदर्शन पर उक्त कार्य 30 मार्च 2021 तक शत् प्रतिशत पूर्ण कर राज्य द्वारा जारी रैंकिग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पोषण ऐप्प मोबाईल फोन आधारित एप्लीकेशन है, जो आंगनबाड़ी केन्द्र के रिपोर्टिंग को डिजिटल प्लेटफार्म प्रदान करता है। यह ऐप्प त्वरित निर्णय व प्रबंधन के लिए एक बेहतर टुल का कार्य करेगा। इस एप्प के माध्यम से आनलाईन आंगनबाड़ी का सहयोगात्मक परिवेक्षण कार्य संपादित किए जा सकते है। यह एप्प आंगनबाड़ी केन्द्र द्वारा संधारित पंजी के स्थान पर डिजिटल रिकार्ड का काम करेगा।
इस एप्प के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संधारित किए जाने वाले 11 प्रकार की पंजियों जैसे परिवार विवरण पंजी, पूरक पोषण आहार स्टाक पंजी, पूरक पोषण आहार, वितरण आहार, शिक्षा पंजी, गृह भेट पंजी आदि एवं मासिक प्रगति प्रतिवेदन से छुटकारा मिलेगा।
पोषण टेªकर ऐप्प के माध्यम से आंगनबाड़ी के हितग्राहियों का नाम डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगा। इसके उपयोग से आंगनबाड़़ी केन्द्रों की सेवा गुणवत्ता और समय की निगरानी संभव हो पायेगी जिससे आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की दक्षता और प्रभावशीलता में सुधार आएगा।
राज्य स्तरीय रैंकिग में प्रथम स्थान पर सूरजपुर, द्वितीय बिलासपुर और तृतीय स्थान पर रायगढ़ है। इस सफलता के लिए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने विभागीय अमले को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47