Advertisement

रायपुर : नक्सली अभियान में हम कामयाब हुए हैं: गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू : गृहमंत्री ने शहीद जवानों के प्रति दुख व्यक्त की।

रायपुर : नक्सली अभियान में हम कामयाब हुए हैं: गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू : गृहमंत्री ने शहीद जवानों के प्रति दुख व्यक्त की

रायपुर, 03 अप्रैल 2021गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायल जवानों के बेहतर से बेहतर उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री ने कहा है कि बस्तर अंचल का विकास हमारा मुख्य उद्देश्य है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्पष्ट रणनीति बस्तर क्षेत्र का विकास है। इसके लिए लगातार नक्सली अभियान चलाए जा रहे हैं। पिछले 2 साल में कहीं पर भी फर्जी मुठभेड़ नहीं हुए हैं। इस अवधि में सर्वाधिक नक्सली मारे गए हैं, गिरफ्तार हुए हैं, सरेंडर हुए हैं। यही हमारी नक्सली रणनीति है और इसमें हम कामयाब भी हुए हैं। गृह मंत्री ने कहा है इस अभियान से नक्सली पर्टिकुलर एक स्थान पर सिमट गए हैं। आज का ऑपरेशन उन्हीं स्थानों पर हुआ है, बड़ी संख्या में जवान गए थे। 2 तारीख की रात से बीजापुर और सुकमा से अलग-अलग 5 पार्टियां अभियान में गए थे, जिनमें डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ, कोबरा के जवान शामिल थे। आज 3 तारीख को लगभग 12 बजे नक्सलियों से 3 घंटे मुठभेड़ चला। फायरिंग में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5 जवान शहीद हुए हैं और 12 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है जहां उनका बेहतर ट्रीटमेंट होगा। हमारे जवानों के फायरिंग से भी भारी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने का अनुमान है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57