Advertisement

सूरजपुर : नवरात्र में मां कुदरगढ़ी का श्रद्धालु कर सकेंगे लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से दर्शन

नवरात्र में मां कुदरगढ़ी का श्रद्धालु कर सकेंगे लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से दर्शन


मेला का आयोजन नहीं केवल बेगा ही कर सकते हैं मां का पूजा


प्रदेश खबर विश्रामपुर – मां भगवती की आराधना का महापर्व नवरात्रि के अवसर पर इस वर्ष कुदरगढ़ में आम दर्शनार्थियों को पूजा अर्चना की अनुमति नहीं मिलेगी। इस तरह श्रद्धालुओं को कोरोना महामारी में मां कुदरगढ़ी का दर्शन नसीब नहीं होगा।

प्रशासन से एवं मेला समिति सेमिली जानकारी अनुसार प्रतिवर्ष की भांति जिले के धार्मिक स्थल कुदरगढ़ में चैत्र नवरात्रि में कुदरगढ़ी माता की पूजा अर्चना परंपरानुसार इस वर्ष भी की जानी है। वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड 19 के संक्रमण के कारण श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा चुनौतीपूर्ण कार्य है। महामारी के इस कठिन दौर में विगत वर्ष की भांति कुदरगढ़ मेला आयोजन किया जाना उचित नहीं है। कुदरगढ़ माता की पूजा अर्चना परंपरागत रीति-रिवाज से सीमित संख्या में पुजारियों, पुरोहितों, बैगाओं की उपस्थिति में किया जाना है। इस अवधि में पूजा अर्चना सम्पन्न कराने वाले अधिकृत पुजारियों, पुरोहितो, बैगाओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा अर्चना परंपरागत रीति-रिवाज से सम्पन्न कराने की संपूर्ण जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत ओड़गी एवं सचिव लोक न्यास कुदरगढ़ की होगी। इस वर्ष कुदरगढ़ मेला आयोजन प्रतिबंधित होने से महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। जिसमें मंदिर, मेला परिसर में श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों का आगमन पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। परिसर में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजन नहीं होगा। परिसर में हाट बाजार नहीं लगाये जायेंगे। मंदिर परिसर में किसी तरह का तस्वीर लेना पूर्णतः वर्जित रहेगा। माता के दर्शन लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से कराया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने पर 1000 रू. का जुर्माना लिया जायेगा। निर्णय के परिपालन में 9 अप्रैल 2021 से आगामी आदेश पर्यन्त तक मंदिर एवं मेला परिसर पूर्णतः बंद रहेगा

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05