Advertisement

सुरजपुर : ऐसे में कैसे होगा कोविड-19 पर नियंत्रण।

ऐसे में कैसे होगा कोविड-19 पर नियंत्रण

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

*जिले में वैक्सीन की कमी बिश्रामपुर वैक्सिंग सेंटर से लौट रहे हैं लोग*
प्रदेेश प्रमुख छत्तीसगढ़ – कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता जा रहा है परंतु आम जनों में मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने का खुलम खुला उल्लंघन किया जा रहा है तो उधर राज्य सरकार भी सूरजपुर जिले में केवल 7000 ही वैक्सीन की डोज देने की बात कर रही है। ऐसे में कोविड-19 पर कैसे नियंत्रण लगाया जा सकता है यह मुश्किल सवाल है। आम जनों को चाहिए कि वे स्वयं सामाजिक दूरी बनाएं और मास्क पहने जरूरत हो तभी घर से बाहर निकले
इस संबंध में जानकारी के अनुसार कोयलांचल एवं सूरजपुर जिले में लगातार संक्रमितो की संख्या बढ़ती जा रही है। कोयलांचल में ही प्रतिदिन 25 से 30 संक्रमित की संख्या आ रही है जबकि जिले से 3 मार्च को 79, 4 मार्च को 74, 5 मार्च को 88 संक्रमीतो की संख्या आई है। इस प्रकार कोयलांचल विश्रामपुर में नित्य प्रतिदिन संक्रमितो की संख्या बढ़ती जा रही है परंतु तमाम प्रशासन की जागरूकता एवं आम जन जागरण के बाद भी सामाजिक संस्था, दैनिक एवं सप्ताहिक बाजारों ,शासकीय एवं अर्धशासकीय दफ्तरों ,व्यापारिक प्रतिष्ठानों कहीं भी लोग मास्क लगाते नहीं दिख रहे हैं ।उधर वैक्सिंग सेंटर में भी वैक्सीन डोज का कमी हो गई है। दो दिन पूर्व ही जिला प्रशासन ने ज्यादा से ज्यादा लोगो से वैक्सीन लगाने की अपील की थी। अपील पर 45 वर्ष के ऊपर वालों की वैक्सीन लेने की होड़ लग गई ।अब वैक्सिंग सेंटर में वैक्सीन की कमी हो गई जिससे वैक्सिंग लगाने के लिए चिलचिलाती धूप में वैक्सिंग सेंटर पहुंच कर लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। उधर इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रशांत सिंह से संपर्क करने पर बताया कि वैक्सिन की कमी है परंतु आज देर शाम तक कुछ डोज आने की संभावना है। यदि आज पहुंच गया तो कल से वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगा जबकि जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एस सिंह संपर्क करने पर बताया कि जिले में वैक्सीन की काफी कमी है प्रदेश सरकार उन जिलों को ज्यादा प्राथमिकता दे रही है जहां कोविड संक्रमीतों की संख्या ज्यादा आ रही है। कम से कम प्रतिदिन 100 संक्रमित संक्रमित की संख्या वाले जिलों को पहले प्रदेश सरकार प्राथमिकता दे रही है जबकि सूरजपुर जिले में अभी तक संक्रमितओं की संख्या 100 नहीं आई है। आज 7000 वैक्सीन डोज मिलने की संभावना है।। जो एक ही दिन की खपत है। ये बात सत्य है कि जिले में वैक्सीन की कमी है ।लोग स्वयं सुरक्षित रहे ।मास्क पहने ।समाजिक दूरी बनाए रखें ।हाथों को सैनिटाइज करें ।जरूरत हो तो घर से बाहर निकले ।उधर जिला प्रशासन के आदेश पर नगर पंचायत बिश्रामपुर एवं शिवनंदनपुर ग्राम पंचायत मास्क न पहनने वालों के खिलाफ मुहिम तेज की परंतु आवाजाही करने वाले लोगों द्वारा आंख मिचोली खेलने के खेल खेलने से जुर्माना नहीं के बराबर कटा।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05