सूरजपुर- भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस पर जिले के मतदान केंद्रों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए |

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

सूरजपुर- भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस पर जिले के मतदान केंद्रों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए |

स्थापना दिवस पर जिले के मतदान केंद्रों पर ध्वजारोहण कर बूथ अध्यक्षों का नेमप्लेट लगाने का कार्यक्रम किया गया |

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने जिले लटोरी मंडल के कल्याण पुर मतदान केन्द्र पर ध्वजारोहण कर बूथ अध्यक्ष के निवास पर नेमप्लेट लगाया | इस बार भाजपा इस बार बिलकुल नया प्रयोग किया जिसमें भाजपा के स्थापना दिवस 06 अप्रैल से 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा|इस दौरान जिले के सभी चौदह मंडल के सभी 711 मतदान केंद्रों पर ध्वजारोहण कर सभी बूथ अध्यक्षों के उनके घरों के सामने नेमप्लेट लगाने का कार्यक्रम किया जा रहा है जिस पर बकायदा बूथ अध्यक्ष के नाम के साथ साथ मतदान केंद्र व मंडल का नाम लिखा हुआ है |स्थापना दिवस के अवसर पर मतदान केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उद्बोधन को जिले के कार्यकर्ताओं ने सुना | भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा स्थापना दिवस 06 अप्रैल 1980 से आज तक की यात्रा पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला |उन्होंने भाजपा के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि पार्टी का गठन जिस अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर हुआ था आज वो सपना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार पूरा कर रही है| स्थापना दिवस के अवसर पर कल्याण पुर मतदान केंद्र पर शरबत का वितरण किया गया|जिले के देवनगर मंडल के मतदान केंद्र देवनगर, कृष्णपुर, परसापारा, कमलपुर पंडरी में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा इस दौरान बूथ अध्यक्षों के निवास पर नेमप्लेट लगाने का काम किया गया | इस अवसर जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी व अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा भाजपा के स्थापना से लेकर आज तक की यात्रा को विस्तार पूर्वक बताया|इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा,मंडल अध्यक्ष मोहन शर्मा, बूथ अध्यक्ष डा. संतोष प्रधान, युधिष्ठिर होए, नूतन विश्वास, ननकू राजवाड़े, रविन्द्र भारती, ज्ञान चंद सिंह, टंकेश्वर विशाल, देवनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामशिरोमण साहू, अशोक यादव, मुकेश शर्मा, मानिक चंद पोर्ते,बाबूलाल प्रजापति, विष्णु सिंह, दीपक मुंगेरी, चम्पा प्रसाद, ब्रजेश शर्मा, नागेश्वर तिवारी, कमलेश्वर सिंह, फूल साय , रामसिंह , शिवनारायण, शिवप्रसाद राजवाड़े, राजेश साहू, दौलत, अनंजय देवांगन,ललन राजवाड़े, उगेन्द्र राजवाड़े, प्रदीप राजवाड़े, ईश्वर सिंह, विक्रम राजवाड़े,ललित साहू, जयकरण सिंह, राजकुमारी सिंह, सक्रिय रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]