छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया महंगाई के विरोध में सांकेतिक चक्काजाम

प्रभा सिंह यावदव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सांकेतिक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यह चक्का जाम देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर किया। केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश मे पेट्रोलियम उत्पादों सहित खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर लखनपुर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोपहर12 बजे सांकेतिक चक्काजाम किया। देश भर में बढ़ती महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है।धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, लखनपुर जप उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, एआईपीसी संभाग समन्वयक रणविजय सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र पांडेय, एल्डरमैन सराफत अली , दिनेश तायल, शैलेंद्र गुप्ता,गप्पू खान, युवा कांग्रेस सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मकसूद हुसैन, कांग्रेस पार्षद अमित बारी, मोजिब खान,हफीज खान, प्रकाश ठाकुर, संतोष यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!