Advertisement

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रुनियाडीह बालिका कबड्डी टीम का उत्साहवर्धन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रुनियाडीह बालिका कबड्डी टीम का उत्साहवर्धन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजीबिश्रामपुर – बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी द्वारा आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रुनियाडीह ग्राम की बालिका वर्ग कबड्डी टीम का उत्साहवर्धन खेल मैदान पर पहुंच कर किया एवं टीम के सभी सदस्यों को ट्रैक सूट, खेल गणवेश एवं स्कलेक्स का वितरण किया। कबड्डी टीम के सदस्य पिंकी राजवाड़े, नंद कुमारी उर्फ नंदू, लालमनी देवांगन उर्फ लालो, धनेश्वरी राजवाड़े, सुनीता यादव, भूमिका राजवाड़े, ललिता राजवाड़े, संगीता देवांगन उर्फ़ रीता, संगीता राजवाड़े, सरिता राजवाड़े, कलेश्वरी राजवाड़े उर्फ पूजा,एवं संजू राजवाड़े को नया खेल गणवेश के साथ स्कलेक्स व ट्रैकसूट मिलने से बच्चों का उत्साह देखते बनी। हमारे संवाददाता से बातचीत में संस्था प्रमुख त्रिपाठी ने बताया कि उनका प्रयास ग्राम के निर्धन कन्याओं को ना केवल पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है अपितु उनका सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में काम करना रहा है। यहां के बच्चे शिक्षा, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और ग्राम की यह बच्चियां आज ग्राम सहित सूरजपुर जिले का प्रतिनिधित्व प्रदेश स्तर पर कर रही हैं। ज्ञात हो कि गांव की बच्चियां कबड्डी खेल के साथ-साथ खो-खो, एथलेटिक्स व तीरंदाजी में भी अपना जौहर दिखा रही हैं।
ट्रेनी आईपीएस ने अग्रसर कार्यक्रम में छात्रों को दिए सफलता के टिप्स, आईपीएस बनने का अनुभव किया साझा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47