गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर में और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण।

रायपुर : गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर में और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

रायपुर. 25 जनवरी 2022 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में सवेरे नौ बजे ध्वजारोहण करेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव कवर्धा, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे राजनांदगांव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर दुर्ग, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा दंतेवाड़ा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत गरियाबंद, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अंबिकापुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया कांकेर, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल बलौदाबाजार तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी रायगढ़, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बालोद, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जांजगीर, संसदीय सचिव चिंतामणी महराज जशपुर और संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कोंडागांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। विधायक बृहस्पत सिंह सूरजपुर, विधायक अनिता शर्मा धमतरी, विधायक ममता चन्द्राकर बेमेतरा, विधायक विनय जायसवाल बलरामपुर, विधायक चंदन कश्यप सुकमा, विधायक संतराम नेताम नारायणपुर और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में झंडारोहण करेंगे।

आदिवासी विकास विभाग में फर्जी नियुक्ति आदेश एवं मजदूरी दर के मामले में जांच हेतु टीम गठित।