Advertisement

उद्योग मंत्री लखमा ने कोर्रा नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण 

उद्योग मंत्री लखमा ने कोर्रा नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण 

 उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिले के ग्राम कोर्रा में 40.34 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस नवीन भवन में चिकित्सा कक्ष, इंजेक्शन रूम, मरीजों के लिए बिस्तर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। मंत्री लखमा ने भवन का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से चर्चा कर सेवाभाव और समर्पण के साथ ग्रामीण जनों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने निर्देश दिया।  
    उद्योग मंत्री लखमा ने इस अवसर पर सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित समस्त ग्राम कोर्रा वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है की ग्राम कोर्रा में पूर्व से ही उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है, पुराने भवन के जर्जर होने के कारण ग्राम वासियों ने नवीन भवन की मांग रखी थी, जिसे आज मंत्री श्री लखमा ने पूर्ण कर दिया। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को स्वास्थ्य केंद्र में आकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कोर्रा सरपंच भीमा कुंजामी ने नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए समस्त ग्रामवासियों की ओर से मंत्री लखमा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम सुकमा सुश्री प्रीति दुर्गम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.बी.पी. बनसोड सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामवासी उपस्थित थे। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने 15 करोड़ रूपए से अधिक कार्याें का किया भूमिपूजन ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47