Advertisement

समिति प्रबंधकों को सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा की दो टूक,,,अमानक धान की खरीदी किए जाने पर समिति प्रबंधकों पर होगी सख्त कार्यवाही।

समिति प्रबंधकों को सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा की दो टूक,,,अमानक धान की खरीदी किए जाने पर समिति प्रबंधकों पर होगी सख्त कार्यवाही

कलेक्टर ने निम्हा और जमगला उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
200 बोरी अमानक व अवैध धान जब्त
धान की गुणवत्ता सहित विचोलियों पर कड़ाई से निगरानी के निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धान खरीदी के अंतिम दिनों में धान की खरीदी बेहतर तरीके से हो सके इसे लेकर सरगुज़ा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है यही कारण है कि सरगुज़ा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा खुद समिति केंद्रों में औचक निरीक्षण कर धान खरीदी का जायजा ले रहे है,,, कलेक्टर के साथ तमाम प्रशासनिक अमला इसी कवायद में जुटा है कि सही किसान धान बेचने से वंचित न हो साथ ही बिचौलिये और कोचियों का धान समितियो मे न खपाया जा सके, इसी क्रम में आज सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह ने लखनपुर विकासखण्ड के उपार्जन केंद्र जमगला और निम्हा का निरीक्षण किया। जमगला उपार्जन केंद्र में एक किसान द्वारा 100 बोरी पुराण धान बेचने लाया था वही निम्हा उपार्जन केंद्र में एक किसान द्वारा दूसरे जिले का 100 बोरी धान लाया था जिसे कलेक्टर ने जब्त करने के निर्देश तहसीलदार को दिए।
कलेक्टर श्री झा ने जमगला उलार्जन केंद्र के निरीक्षण में धान की गुणवत्ता जांच के दौरान ग्राम तरागी के किसान श्री बालरूप सिंह द्वारा लाये गए धान में नया और पुराना धान मिला हुआ पाया गया। बालरूप ने बताया कि वह 100 बोरी धान पहले भी बेच चुका है। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को इस किसान के द्वारा पहले बेचे गए धान की भी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति प्रबंधक और ऑपरेटर धान की गुणवत्ता पर कड़ाई से नजर रखे। शासन के काम में पूरी  ईमानदारी बरते। किसी भी मिलर के द्वारा मिलावटी धान मिलने की शिकायत आएगी तो समिति प्रबंधक और ओपरेटर पर कार्यवाही होगी। जमगला उपार्जन केंद्र में अब तक 67 हजार 521 क्विंटल धान की खरीदी 13 46 किसानों से की गई है। यहां 1523 किसान पंजीकृत है।
निम्हा उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान ग्राम लेंगा के किसान श्री वीरेंद्र सिंह के द्वारा 100 बोरी धान सूरजपुर जिले से लेकर बेचने आया था वही एक किसान जगन्नाथ पैकरा के द्वार पीडीएस दुकान से 20 बोरी नया जूट के बारदाने में धान लेकर आया था। कलेक्टर ने दोनों किसानों के धान को जब्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन केन्द्र में ड्यूटीरत पटवारी की लापरवाही पर नराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल अन्य हल्के में स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टोकन कटने के बाद भी किसानों द्वारा धान बेचने नहीं आने पर उनकी टोकन निरस्त करें। धान की उठाव के लिए केवल टीओ जारी करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की धान खरीदी की ऑनलाई एण्ट्री खरीदी समाप्त होने के तत्काल बाद पूरा  करना सुनिश्चित करें। बताया गया कि निम्हा उपार्जन केन्द्र में 39 हजार क्विंटल की धान खरीदी हो चुकी है। यहां 866 पंजीकृत किसानों में से केवल 30 किसान धान बेचने में शेष हैं।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन, एसडीएम श्री अनिकेत साहू, तहसीलदार श्री सुभाष शुक्ला, नायब तहसीलदार सुश्री श्रुति धु्रर्वे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ के आवाहन पर समस्त उत्तर प्रदेश.
    

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47