ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

पूर्वोत्तर दिल्ली में इमारत गिरने से एक की मौत

पूर्वोत्तर दिल्ली में इमारत गिरने से एक की मौत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

नयी दिल्ली, 24 जुलाई उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में रविवार को एक तीन मंजिला इमारत गिरने से 20 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसके परिवार के छह सदस्यों को बचा लिया गया।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि घटना की सूचना सुबह करीब पांच बजे मिली और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस ने सुलेमान (45), उसकी पत्नी शबनम (40), बेटियों शबनूर (22) और लाबिया (20) और उसके बेटों सुफियान (20), फैजान (17) और अर्शियाल (15) को मलबे से बाहर निकाला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुफियान को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा, “परिवार पिछले चार साल से इमारत के ढह चुके हिस्से में किराएदार के तौर पर रह रहा था।”

पुलिस ने कहा कि इमारत का निर्माण लगभग 17-18 साल पहले किया गया था और इसका मालिक शमीम अहमद है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!