Advertisement

पेदारास से डोलेरास मार्ग पर बनेगा पुल: उद्योग मंत्री लखमा ने किया भूमिपूजन

रायपुर : पेदारास से डोलेरास मार्ग पर बनेगा पुल: उद्योग मंत्री लखमा ने किया भूमिपूजन

फूल नदी पर पुल निर्माण से 14 गांवों के 10 हजार से अधिक लोग होंगे लाभान्वित

रायपुर,उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम पेदारास में फूल नदी पर पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुसगुन्ना में भी पुल निर्माण की घोषणा की। 
उल्लेखनीय है कि फूल नदी पर 5.45 करोड़ रूपए की लागत वाले 96 मीटर लम्बा पुल निर्माण से पेदारास से डोलेरास मार्ग पर आवागमन सुगम होगा। मंत्री लखमा ने फूल नदी तट पर पुल निर्माण कार्य के साथ-साथ और पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। पेदारास में पुल निर्माण से कुकानार, कुम्हाररास, डोलेरास, गुरबई, महिमा, मलवार, कटुलमारी, होमारास, चुलेरास, जंगमपाल, कुन्दनपाल, पाण्डवार तथा हमीरगढ़ सहित 14 गांवों के 10130 ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। इस दौरान चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेन्जाम, सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती फूलेश्वरी बघेल, छिन्दगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती देवली बाई नाग, पेदारास ग्राम पंचायत सरपंच हुंगाराम बंजामी, जनपद सदस्य गण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

​​​​​​​वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने रेंगाखारकला और खैरबनाकला में 1223 हितग्राहियों को किया नवीन राशन कार्ड वितरण।

    उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सड़क, पुल-पुलिया का विकास हमारी प्राथमिकता है। जिसे राज्य शासन तत्परता से पूर्ण कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां पहले सड़क नहीं थी, साइकिल चलाना तक दुभर था। पर आज पक्की सड़के हैं, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुलिस, सुरक्षा बल कैम्प भी स्थापित किए गए हैं। क्षेत्र में हो रहे विकास से प्रशासन और सुरक्षाबलों के प्रति ग्रामीणों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कुकानार क्षेत्र में लगभग 20 किलोमीटर लम्बी सड़क निर्माण से यहां के निवासियों को आवागमन में आसानी हुई है। ग्रामीण अब सहजता से बिना किसी भय के आवागमन करते हैं। जल्द ही कुकानार को उप तहसील का दर्जा दिलाने और खेल मैदान बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।

कृषि विद्यार्थियों के लिए वेबिनार श्रृंखला का आयोजन सराहनीय: डॉ. सेंगर

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

    मंत्री लखमा ने कहा कि बस्तर क्षेत्र सड़क, पुल पुलिया विकास नहीं होने के कारण ही शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य आयामों में प्रगति नहीं कर पाया। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सुुकमा सहित पूरे बस्तर की छवि बदली है। निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना सहित आदिवासी ग्रामीणों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे आदिवासी अंचल प्रगति कर रहा है। इसके साथ ही पंचायती राज सशक्तिकरण के लिए भी शासन लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेन्जाम ने भी सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने पेदारास में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।  ंजनसंपर्क संचालनालय
6 करोड़ 56 लाख की लागत से ईब नदी पर बनेगा डोंडापानी मे एनीकट।

वन मंत्री श्री अकबर ने एक करोड़ 22 लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन किया

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा में एक करोड़ 22 लाख की लागत से निर्माण होने वाले नाला निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने निर्माण का भूमिपूजन कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने भूमकाल दिवस पर आदिवासी जननायक अमर शहीद गुंडाधुर को किया नमन।

    नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि वन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा 14वें वित्त मद अंतर्गत आज एक करोड़ 22 लाख की लागत से निर्माण होने वाले ठाकुर देव चौक से रायपुर मार्ग होते हुए गुरुनाला तक आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन किया है। आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन हो जाने से अब रायपुर मार्ग से लेकर बायपास मार्ग तक के नाली के ऊपर बरसात के समय होने वाले परेशानियों से मुक्ति मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग में व्यवसाय कर रहे लोगो की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे मंत्री अकबर ने समझा और उनकी मांग को पूरा करते हुए एक करोड़ 22 लाख की स्वीकृति दिया था और निर्माण किये जाने हेतु शीघ्र किये जाने हेतु निर्देश दिया गया था। निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा कार्यादेश प्रदान कर दिया गया है। 

UP Election 2022: कांग्रेस का उन्नति विधान घोषणा पत्र-बिजली बिल हाफ, किसानों का कर्ज माफ, 20 लाख रोजगार, जानिए और क्या-क्या है कांग्रेस के घोषणा पत्र में….।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05