Advertisement

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सरगुजा जिले के दौरे पर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुये।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सरगुजा जिले के दौरे पर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुये।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत सरगुजा जिले के दौरे पर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुये जिसमें सबसे पहले अंबिकापुर में मनमोहन पाण्डेय की बहू, श्रीमती गीता पाण्डेय का देहावसान हाल ही में हो गया था। उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। साथ ही अरुण मिश्रा और विजय सोनी से मिलकर उनके प्रियजन के निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की।

मंत्री अमरजीत भगत ने इस दौरान लुण्ड्रा विकासखंड के बरगीडीह में स्थानीय सांस्कृतिक उत्सव ‘जतरा मेला’ मेला का शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए और बताया, यहाँ आने के बाद अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए झूले का आनंद लिया। यह सांस्कृतिक आयोजन दशकों से होता आया है। इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता और स्थानीय संस्कृति को मज़बूत करते हैं।

मंत्री अमरजीत भगत बतौली के ग्राम मानपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वर-वधू को जीवन की नई शुरुआत पर शुभकामनाएं दी। यहाँ पारंपरिक और ग्राम्य शैली अनुसार अन्य मेहमानों के साथ भोजन ग्रहण किया। यह ग्रामीण जीवनशैली और परंपराएँ अपनी संस्कृति और लोगों से जोड़े रखती है।

मंत्री अमरजीत भगत बतौली विकासखंड के ग्राम बांसाझाल में आदिवासी समुदाय की प्रार्थना सभा में शामिल हुआ। यह प्रार्थना सभा आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है, जिसके तहत समुदाय के लोग एकत्र होकर अपने इष्टदेव की स्तुति करते हैं।

मंत्री अमरजीत भगत बतौली क्षेत्र में विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को बधाई दी। विशिष्ट ग्रामीण संस्कृति उनके वैवाहिक कार्यक्रम में दिखाई दे जाती है, मंत्री अमरजीत भगत ने बताया की आयोजनों का हिस्सा बनकर अच्छा लगता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

मंत्री अमरजीत भगत मैनपाट विकासखंड के सपनादर में बन रहे बायोडाइवर्सिटी पार्क का अवलोकन किया। साथ ही यहाँ सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया, यहाँ ग्रामीणों की इच्छा थी कि सड़क की चौड़ाई 11 मीटर से बढ़ाई जाए, उनकी मांग के अनुरूप अधिकारियों को सड़क की चौड़ाई 15 मीटर करने निर्देश दिया।

मंत्री अमरजीत भगत ग्राम सरभंजा(मैनपाट विकासखंड) में आयोजित स्व. सीताराम गुप्ता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होकर स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मंत्री अमरजीत भगत ने बताया इस तरह की प्रतियोगिताएँ व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक समरसता की भावना को मज़बूत करती है।

मंत्री अमरजीत भगत मैनपाट विकासखंड के पटपरिया गांव में क्षेत्र के निवासियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान लोगों की समस्याएँ सुनकर उचित निराकरण के लिए अग्रेषित किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उत्साह व आत्मीयता से स्वागत किया और अपनी बात रखी।

मंत्री अमरजीत भगत मैनपाट में प्रतापगढ़, गेरसा, केरजू मार्ग में सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर विधिवत कार्य आरंभ किया। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

​​​​​​​हायर सेकण्डरी और हाईस्कूल परीक्षा की समय-सारणी निर्धारित

जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी: सुब्रत साहू 

स्कूल शिक्षा विभाग में स्थानांतरण के लिए अब ऑनलाईन आवेदन अनिवार्य 

राज्यपाल ने आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती में स्थानीय निवासी की अनिवार्यता को शिथिल करने संबंधी प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM